पहली कार खरीदने का है सपना? ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 5 शानदार गाड़ियां; बिक्री में भी हैं नंबर-1

Mar 21, 2026 02:43 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी स्विफ्ट लंबे समय से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है और पहली कार के रूप में यह सबसे भरोसेमंद ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.79 लाख रुपये है।

पहली कार खरीदने का है सपना? ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 5 शानदार गाड़ियां; बिक्री में भी हैं नंबर-1

अपनी पहली कार खरीदना हर किसी के लिए एक इमोशनल और बड़ा पल होता है। आजकल ज्यादातर लोग ऐसी कार की तलाश में रहते हैं जो 10 लाख रुपये के अंदर फिट हो जाए। इस बजट में हमें सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि अच्छी माइलेज, कम खर्चा और बेहतरीन रीसेल वैल्यू भी चाहिए होती है। आज के दौर में सेफ्टी और नए फीचर्स भी बहुत जरूरी हो गए हैं। मारुति से लेकर टाटा तक, कई ऐसी शानदार कारें मार्केट में हैं जो पहली बार गाड़ी खरीदने वालों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 शानदार मॉडलों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

मारुति सुजुकी स्विफ्ट लंबे समय से भारतीय सड़कों पर राज कर रही है और पहली कार के रूप में यह सबसे भरोसेमंद ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.79 लाख रुपये ह। अपनी शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस के लिए मशहूर यह हैचबैक शहर की भीड़भाड़ में चलाने के लिए बेहद आसान है। बता दें कि स्विफ्ट देश की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक कारों में से एक है।

टाटा पंच

अगर आप कम बजट में एक मजबूत गाड़ी की तलाश में हैं तो टाटा पंच एक बेहतरीन एसयूवी है। बता दें कि 5.60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार को ग्लोबल NCAP से शानदार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और एसयूवी जैसा अहसास इसे खराब रास्तों और शहरी सड़कों, दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे पहली बार कार चलाने वालों के लिए सुरक्षित बनाती है।

हुंडई एक्सटर

हुंडई की नई पेशकश 'एक्सटर' उन खरीदारों के लिए है जो मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी को प्रायोरिटी देते हैं। इसमें सनरूफ और डैशकैम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलते हैं। इसकी हाई-सीटिंग पोजिशन ड्राइवर को सड़क का बेहतर व्यू देती है, जिससे ड्राइविंग आसान हो जाती है। सेफ्टी के मामले में भी इसमें 6-एयरबैग जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं।

मारुति सुजुकी बलेनो

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मारुति बलेनो एक शानदार ऑप्शन है। यह कार 5.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को ज्यादा केबिन स्पेस, आरामदायक राइड क्वालिटी और हाई-टेक फीचर्स जैसे 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसकी रिफाइंड इंजन परफॉर्मेंस और नेक्सा का प्रीमियम अनुभव इसे एक स्टैंडर्ड फैमिली कार बनाता है। बलेनो देश की बेस्ट-सेलिंग प्रीमियम हैचबैक के तौर पर जानी जाती है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा

एसयूवी के शौकीनों के लिए मारुति ब्रेजा का बेस वैरिएंट 10 लाख रुपये के अंदर एक दमदार ऑप्शन है। यह अपनी मजबूती और भरोसेमंद 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के लिए जानी जाती है। इसकी चौड़ी बॉडी और शानदार रोड प्रेजेंस इसे बड़ी गाड़ियों जैसा अहसास देती है। बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा कई बार बिक्री में देश की नंबर-1 एसयूवी बनी है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।