
सबको खरीदनी है यही SUV, लोगों ने खरीद-खरीदकर बना दिया नंबर-1; विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा, सेल्टोस भी पीछे
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड हमेशा से रही है। बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में (4.2 मीटर से 4.4 मी) सेगमेंट एसयूवी बिक्री में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में (4.2 मीटर से 4.4 मी) सेगमेंट के एसयूवी बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 13,154 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर हुंडई क्रेटा की बिक्री में 4.33 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 12,608 यूनिट था। आइए इस दौरान इस सेगमेंट के दूसरे 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
6000 यूनिट से ज्यादा बिकी विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 21.20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,597 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा हायराइडर रही। टोयोटा हायराइडर ने इस दौरान 47.21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,022 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस को इस दौरान कुल 6,210 नए ग्राहक मिले।
54% बढ़ गई सेल्टोस की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर किआ सेल्टोस रही। किआ सेल्टोस ने इस दौरान 54.38 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,369 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में होंडा एलिवेट रही। होंडा एलिवेट ने इस दौरान 1.93 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,289 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टाइगुन रही। फॉक्सवैगन टाइगुन ने इस दौरान 23.85 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,778 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही स्कोडा कुशाक
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 को इस दौरान कुल 1,481 नए ग्राहक मिले। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 77.89 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,104 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक रही। स्कोडा कुशाक ने इस दौरान 61.14 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 958 यूनिट एसयूवी की बिक्री थी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




