स्कोडा और VW की इन चार नई कॉम्पैक्ट SUV की होने वाली है धमाकेदार एंट्री, लिस्ट में Tera भी
अगर आप स्कोडा या फॉक्सवैगन की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको इस साल इंडियन मार्केट में आने वाली स्कोडा और फॉक्सवैगन की कुछ नई कॉम्पैक्ट SUV के बारे में बता रहे हैं। इनमें VW टेरा भी शामिल है।

स्कोडा (Skoda) और फॉक्सवैगन (VW) की कारें आजकल भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। मार्केट में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने से कंपनी की गदगद है और अपने प्रोडक्ट्स के साथ फेसलिफ्ट भी ला रही है। इस साल भारत में स्कोडा और फॉक्सवैगन अपनी नए मॉडल और फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली हैं। अगर आप भी स्कोडा या फॉक्सवैगन की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद करने वाले हैं। आइए जानते हैं इस साल इंडियन मार्केट में आने वाली स्कोडा और फॉक्सवैगन की कुछ कॉम्पैक्ट SUV के बारे में।






Skoda Kushaq facelift
स्कोडा ने कुशाक फेसलिफ्ट ऑफिशियली अनवील कर दिया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिलहाल, ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कुशाक फेसलिफ्ट की डिलीवरी मार्च में शुरू हो जाएगी। कुशाक फेसलिफ्ट पांच वेरिएंट में उपलब्ध है: क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.66 - 18.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नई कुशाक में अब नए एलईडी हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल, सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, नए 16 और 17 इंच के अलॉय वील्स और तीन नए रंग - शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे - दिए गए हैं। यह 4 मिमी लंबी भी हुई है और बूट स्पेस में भी कुछ लीटर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसमें वही 1.5-लीटर TSI और 1.0-लीटर TSI इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें बदलाव यह है कि यह 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को 8-स्पीड AISIN ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से रिप्लेस कर दिया गया है।
Updated Skoda Kylaq
भारत में बिकने वाली सबसे पॉप्युलर स्कोडा कार कायलाक को भी इस साल अपग्रेड किया जाएगा। अपडेट में एक नया स्पोर्टलाइन वेरिएंट शामिल होगा, जिसमें ब्लैक्ड-आउट स्टाइलिंग एलिमेंट्स होंगे। यह सिग्नेचर ट्रिम से ऊपर होगा और इसमें वही 1.0-लीटर TSI इंजन मिलेगा। कुशाक फेसलिफ्ट की तरह, इसमें भी वही 8-स्पीड AISIN ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार स्कोडा Kylaq में CNG का ऑप्शन भी मिल सकता है।
Volkswagen Tera (Kylaq-based SUV)
स्कोडा काइलाक की सफलता से प्रेरणा लेते हुए, फॉक्सवैगन भी भारत में अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, टेरा, लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह अन्य फॉक्सवैगन और स्कोडा वाहनों की तरह ही MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
डिजाइन के मामले में, यह ब्राज़ील में लॉन्च हुई टेरा से मिलती-जुलती हो सकती है। इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में वही 1.0-लीटर टीएसआई इंजन होगा, जो 115 पीएस की ताकत और 178 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। यह 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड AISIN ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा।
Volkswagen Taigun facelift
फॉक्सवैगन की बात करें तो, कंपनी टाइगुन फेसलिफ्ट के अनवील और लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। इस एसयूवी में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार, अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स, डी-शेप बेजल और स्किड प्लेट वाला नया फ्रंट बंपर, छोटे इंटीग्रेटेड फॉग लाइट्स, नए अलॉय वील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स के साथ नया रियर बंपर भी मिलेगा। केबिन और डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन नए कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिलेंगे। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट पैसेंजर सीट, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन विकल्प स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट वाला ही होगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


