
अब लेन से बाहर नहीं जाएगी SUV, एक्सीडेंट से भी बचाएगी; ADAS सेफ्टी फीचर के साथ तहलका मचाने आई नई जिम्नी
जापान में 3-डोर जिम्नी अब और भी स्मार्ट हो गई है। कंपनी ने इसे अब ADAS सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि भारतीय मॉडल में ये टेक्नोलॉजी मिलेगी या नहीं?
दुनिया भर के ऑफ-रोड प्रेमियों की पसंदीदा कार सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) ने जापान में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट हासिल किया है। 4 नवंबर को जापान के बाजार में लॉन्च होने वाली 3-डोर जिम्नी (Jimny) और जिम्नी सिएरा (Jimny Sierra) अब पहली बार ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स से लैस होकर आई है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा सेफ और एडवांस बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

जापान की जिम्नी में क्या खास?
जापान में अपडेट की गई 3-डोर जिम्नी के बम्पर में हल्के बदलाव किए गए हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें लेवल 2 ADAS (Level 2 ADAS) तकनीक शामिल की गई है। इस नई सेफ्टी टेक्नोलॉजी में ये एडवांस फीचर शामिल हैं।
टकराव से बचाव ब्रेकिंग (Collision Damage Mitigation Braking): आपातकालीन स्थिति में खुद ही ब्रेक लगाना।
लेन छोड़ने की रोकथाम (Lane Departure Prevention): गाड़ी को लेन से बाहर जाने से रोकना।
एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control): सामने वाली गाड़ी की रफ्तार के हिसाब से अपनी स्पीड को ऑटोमैटिक रूप से कंट्रोल करना।
पीछे की ओर गलत शुरुआत की रोकथाम (Rearward False-Start Prevention): पार्किंग से निकलने के दौरान अचानक तेज एक्सीलरेशन से होने वाली दुर्घटना को रोकना।
इन फीचर्स के साथ जापान-स्पेसिफिक जिम्नी अब 'सुजुकी कनेक्ट' जैसी कनेक्टिविटी फीचर्स से भी लैस है, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाती है।
भारत की 5-डोर जिम्नी: क्या हमें भी ADAS चाहिए?
भारत में मारुति सुजुकी केवल 5-डोर जिम्नी (Jimny) बेचती है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। यह अपनी दमदार 4x4 सिस्टम के साथ ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार गाड़ी है। लेकिन, भारत-स्पेसिफिक जिम्नी में फिलहाल ADAS की कमी है।
हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) मारुति की भारत में पहली कार बनी, जिसमें ADAS दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या भारत में बिकने वाली जिम्नी को भी ADAS मिलना चाहिए?
ADAS निश्चित रूप से जिम्नी को एक आधुनिक और सुरक्षित वाहन बनाएगा और ग्लोबल मॉडल के बराबर लाएगा। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारतीय ड्राइविंग की भीड़-भाड़ वाली सड़कों और जिम्नी (Jimny) के ऑफ-रोड फोकस को देखते हुए ADAS का व्यावहारिक उपयोग सीमित हो सकता है। ADAS मुख्य रूप से हाईवे और बेहतर कंट्रोल वातावरण के लिए डिजाइन किया गया है।
फिलहाल, सुजुकी का मानना है कि ये ड्राइवर असिस्ट फीचर जापान जैसे बाजारों के लिए ज्यादा उपयुक्त है। हालांकि, जापान में जिम्नी को यह अपडेट मिलना एक संकेत है कि सुजुकी ग्लोबल लेवल पर जिम्नी को लगातार बेहतर बना रही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




