टोयोटा इनोवा को टक्कर देने आ रहीं ये तीन धाकड़ 7 सीटर MPV, लिस्ट में मारुति सुजुकी और टाटा भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा इनोवा को तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। आने वाले महीनों में एमजी के साथ टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी अपनी नई 7 सीटर एमपीवी लाने वाली हैं, जिनकी सीधी टक्कर इनोवा से होगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एमपीवी के बारे में।

टोयोटा इनोवा को टक्कर देने आ रहीं ये तीन धाकड़ 7 सीटर MPV, लिस्ट में मारुति सुजुकी और टाटा भी

टोयोटा इनोवा अपने सेगमेंट की जबर्दस्त एमपीवी है। यह बेहतरीन इंजन, इंटीरियर और रिलायबिलिटी के साथ आती है। बीते कई सालों से यह इस सेगमेंट पर राज कर रही है। हालांकि, अब इसको तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। आने वाले महीनों में एमजी के साथ टाटा और मारुति सुजुकी अपनी नई 7 सीटर एमपीवी लाने वाली हैं, जिनकी सीधी टक्कर इनोवा से होगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एमपीवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी YMC

कंपनी आजकल अपनी एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। इस एमपीवी का कोडनेम YMC है। बीते कुछ दिनों से YMC काफी चर्चा में है और ग्राहकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। YMC का प्रोडक्शन वर्जन एक मास मार्केट प्रोडक्ट होगा। इसकी टक्कर Kia Carens Clavis EV से होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत क्लाविस ईवी से कम हो सकती है। YMC की ई-एमपीवी की लंबाई लगभग 4.5 मीटर होने की उम्मीद है। यह ईविटारा एसयूवी वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसके पावरट्रेन भी इलेक्ट्रिक एसयूवी से ही लिए जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो इसमें 49 kWh और 61.1 kWh की बैटरी पैक के ऑप्शन उपलब्ध होंगे। दावा किया जा रहा है कि एसयूवी में लगी बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। मारुति सुजुकी इस मॉडल में सोफे जैसी कंफर्टेबल सीट ऑफर करने के बारे में सोच रही है। यह अगले साल लॉन्च हो सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 18.85 - 25.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.52 - 14.47 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा की 7 सीटर एमपीवी

टाटा भारत में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को टक्कर देने के लिए एक नई 7-सीटर एमपीवी लॉन्च करेगा। यह मॉडल सिएरा एसयूवी पर बेस्ड होने की उम्मीद है। सिएरा पर बेस्ड इस 7-सीटर में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट, ADAS लेवल 2+, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, AR HUD, वायरलेस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, FDD, पावर्ड टेलगेट के साथ कई और फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, एमपीवी में पैसेंजर्स के आराम को बढ़ाने के लिए थर्ड रो में अलग से AC वेंट और कुछ एक्सट्रा फीचर्स भी दिए जाएंगे। इस 7-सीटर में सिएरा के 1.5-लीटर नैचुरली पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलने की संभावना है। यह 7-सीटर 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

MG Darion

एमजी अपनी नई Darion एमपीवी के साथ टोयोटा इनोवा को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। एमजी डैरियन एक बड़ी एमपीवी है, जिसकी लंबाई लगभग 5 मीटर है। इसमें स्लाइडिंग डोर्स भी दिए गए हैं। इसकी खासियत इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसे एक दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 125 किलोमीटर तक की रेंज और कुल मिलाकर लगभग 1,000 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। इसमें 12.8 इंच का इन्फोटेनमेंट टच डिस्प्ले, 8.8 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और लेदरेट सीट्स बहुत कुछ शामिल है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।