
मारुति की SUV खरीदने में मत करना जल्दबाजी, कंपनी 3 नए मॉडल ला रही; पहली 3 सिंतबर को होगी लॉन्च
संक्षेप: मारुति सुजुकी 3 सितंबर को भारतीय बाजार में एक नई मिडसाइज SUV लॉन्च करेगी। आधिकारिक नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इसे या तो 'एस्कुडो' या 'विक्टोरिस' नाम दिया जाएगा। इसे एक व्यापक, सुविधा संपन्न और कम लागत वाले मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा।
मारुति सुजुकी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में तीन SUV लॉन्च करके भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, जो अपने अफॉर्डेबल कॉम्पैक्ट हैचबैक और सेडान मॉडलों के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में SUV पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसके अलावा, कंपनी भारत के घरेलू बाजार के लिए हाइब्रिड वाहनों का एक नया पोर्टफोलियो विकसित करने की भी योजना बना रही है। हम यहां भारत में आने वाली 3 मारुति SUV के बारे में बता रहे हैं।

1. मारुति एस्कुडो/विक्टोरिस
मारुति सुजुकी 3 सितंबर को भारतीय बाजार में एक नई मिडसाइज SUV लॉन्च करेगी। आधिकारिक नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इसे या तो 'एस्कुडो' या 'विक्टोरिस' नाम दिया जाएगा। इसे एक व्यापक, सुविधा संपन्न और कम लागत वाले मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा और इसे देश भर में एरिना डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। ये नई मारुति मिडसाइज SUV ग्रैंड विटारा से लंबाई में बड़ी होगी और इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी होगा। इसमें 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन सेटअप भी होगा और रेट्रोफिटेड CNG किट भी उपलब्ध होंगे। इस SUV के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों की उम्मीद कर सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 4.23 - 6.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.64 - 7.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.7 - 6.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.69 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. मारुति ई-विटारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर स्थित असेंबली लाइन से ई-विटारा की पहली यूनिट को हरी झंडी दिखाई। हालांकि, शुरुआती यूनिट निर्यात के लिए निर्धारित की गई हैं, लेकिन घरेलू बिक्री 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी। मारुति ई-विटारा, ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV होने के नाते, नई दिल्ली में 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित की गई थी। हार्टेक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, ई-विटारा कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी, जैसे 18-इंच के एलॉय व्हील, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सनरूफ, 10-तरफा पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 10.1-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 एयरबैग और लेवल 2 ADAS। यह 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 500Km से ज्यादा होगी।
3. 2026 मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड
मारुति सुजुकी अगले साल मिड तक भारत में 2026 फ्रोंक्स फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। यह ब्रांड की सेल्फ-डेवलप सीरीज हाइब्रिड सिस्टम के साथ आने वाली पहली मारुति कार होगी। 2026 मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन, 1.5-2 kWh की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर होंगे। मारुति YTB कोडनेम वाली 2026 फ्रोंक्स में यह सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसकी माइलेज को 35+ किमी/लीटर तक बढ़ा देगी। ये नई HEV सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन, टोयोटा के एटकिंसन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप से काफी सस्ती है, जो हमें ग्रैंड विटारा और हाईराइडर जैसे मॉडलों में देखने को मिलता है। इस सेटअप में पेट्रोल इंजन एक जनरेटर की तरह काम करता है जो इलेक्ट्रिक मोटर के लिए बिजली पैदा करता है जो फिर पहियों को पावर प्रदान करती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




