ये कंपनी अपनी सभी कारों में लगा रही फैक्ट्री फिटेड CNG किट, 2 सिलेंडर भी देगी; माइलेज की टेंशन होगी खत्म
सबसे जरूरी बात यह है कि कंनपी का नया प्लेटफॉर्म CNG टैंक को गाड़ी की अंडरबॉडी पर लगाने की सुविधा देता है। रेनो एक बड़े सिलेंडर के बजाय डुअल-सिलेंडर सेटअप का इस्तेमाल करेगी। गैस को गाड़ी के नीचे लगे दो आपस में जुड़े सिलेंडरों में स्टोर किया जाएगा। इससे काफी बूट स्पेस बचता है।

देश के अंदर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारों की डिमांड में तेजी आई है। हालांकि, CNG की कीमतों में भी इजाफा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी ये पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ती हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब रेनो इंडिया भी अपनी सभी कारों में CNG देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इन तीनों कारों में कंपनी डीलर एंड पर CNG किट देती है। ऐसे में अब इनमें फैक्ट्री फिटेड CNG किट देने की तैयारी कर रही है। कंपनी अब इन क्विड, काइगर और ट्राइबर में बड़े बदलाव पर काम कर रही है। ये गाड़ियां कंपनी के नए RGEP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। 2027 तक इन तीनों के CNG वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद है।
RGEP पर बेस्ड नई क्विड CNG
मौजूदा क्विड CMF-A (कॉमन मॉड्यूल फैमिली-A) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह प्लेटफॉर्म मूल रूप से रेनो-निसान अलायंस ने भारत जैसे उभरते बाजारों में छोटी कारों के लिए डेवलप किया था। आने वाली क्विड RGEP (रेनो ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म) पर बेस्ड होगी। यह प्लेटफॉर्म कंपनी को गाड़ी के अंडरबॉडी पर CNG सिलेंडर लगाने की सुविधा देगा, जिससे काफी बूट स्पेस बचेगा। क्विड के CNG वर्जन में रेगुलर कार वाला ही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होता है। CNG पावरट्रेन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। यह देखना बाकी है कि क्या रेनो नई क्विड के CNG वर्जन के साथ AMT ऑटोमैटिक का ऑप्शन देगी या नहीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख
Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख
Renault Bridger
₹ 6 - 10 लाख
RGEP पर बेस्ड नई क्विड ट्राइबर
कंपनी की अगली कार ट्राइबर है। मौजूदा मॉडल CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। अभी इसके कम से कम 5 वैरिएंट्स में CNG का ऑप्शन मिलता है, जो असल में डीलर-लेवल पर फिट किया जाता है। यह MPV भी जल्द ही RGEP प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी और इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक वाला CNG वर्जन भी आएगा। इसमें मौजूदा ट्राइबर वाला ही 1-लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा। नए मॉडल में अंडरबॉडी CNG टैंक होंगे और इसमें बेहतर बूट स्पेस और ज्यादा कम्फर्टेबल तीसरी लाइन (थर्ड-रो) मिलेगी। CNG वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।
RGEP पर बेस्ड नई क्विड काइगर
काइगर सब-फोर-मीटर SUV सेगमेंट में रेनो का पहला प्रोडक्ट था। यह 3 पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और CNG शामिल है। CNG वर्जन में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल बेस के तौर पर किया गया है और यह डीलर-लेवल कन्वर्जन किट है। मौजूदा काइगर भी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बनी है। कार बनाने वाली कंपनी की नई योजना के तहत, इसे भी RGEP आर्किटेक्चर पर शिफ्ट किया जाएगा। काइगर का नया CNG वर्जन अंडरबॉडी टैंक और ज्यादा इस्तेमाल लायक बूट स्पेस के साथ आएगा। इसमें CNG-ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन भी मिल सकता है, जो मौजूदा मॉडल में नहीं है।
RGEP से पैकेजिंग आसान हो जाएगी
रेनो ने सबसे पहले मार्च 2026 में अपने FutuReady इवेंट में RGEP प्लेटफॉर्म र्म को दिखाया था। कंपनी ने कन्फर्म किया कि यह प्लेटफॉर्म उसके मौजूदा मास-मार्केट प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले CMF-A और CMF-A+ आर्किटेक्चर की जगह लेगा। RGEP को फ्लेक्सिबल और फ्यूचर के हिसाब से तैयार किया गया है। यह कई तरह की बॉडी स्टाइल और गाड़ी की लंबाई को सपोर्ट करेगा। अलग-अलग गाड़ियों के हिसाब से व्हीलबेस को एडजस्ट किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म CNG टैंक को गाड़ी की अंडरबॉडी पर लगाने की सुविधा देता है। रेनो एक बड़े सिलेंडर के बजाय डुअल-सिलेंडर सेटअप का इस्तेमाल करेगी। गैस को गाड़ी के नीचे लगे दो आपस में जुड़े सिलेंडरों में स्टोर किया जाएगा। इससे काफी बूट स्पेस बचता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


