इन 3 हैचबैक को मई में 53991 ग्राहक मिले, सभी की कीमत ₹5.99 लाख से कम; माइलेज, फीचर्स भी शानदार
देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एक-तरफा दबदबा बना हुआ है। कंपनी की तीन हैचबैक बलेनो, वैगनआर और स्विफ्ट पिछले महीने की टॉप-10 कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रही। इनकी डिमांड के सामने तो महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई क्रेटा को भी पीछे छोड़ दिया।

देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एक-तरफा दबदबा बना हुआ है। कंपनी की तीन हैचबैक बलेनो, वैगनआर और स्विफ्ट पिछले महीने की टॉप-10 कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रही। इनकी डिमांड के सामने तो महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई क्रेटा को भी पीछे छोड़ दिया। ये तिकड़ी ने सिर्फ कई मॉडल को डोमिनेट कर रही है, बल्कि इनकी सेल्स का ग्राफ भी तेजी से ऊपर उठ रहा है। मई में इन तीनों कारों की कुल मिलाकर 53,991 यूनिट बिकीं। इन तीनों कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से कम है। चलिए एक बार इनकी बिक्री के आंकड़े को देखते हैं।





| टॉप-10 कार मॉडल वाइज सेल्स मई 2026 | ||
|---|---|---|
| रैंक | मॉडल | सेल्स यूनिट |
| 1 | मारुति सुजुकी डिजायर | 24,546 |
| 2 | मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 20,686 |
| 3 | मारुति सुजुकी अर्टिगा | 20,350 |
| 4 | टाटा पंच | 20,208 |
| 5 | टाटा नेक्सन | 19,100 |
| 6 | मारुति सुजुकी बलेनो | 18,396 |
| 7 | मारुति सुजुकी वैगनआर | 18,076 |
| 8 | मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 17,519 |
| 9 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 15,774 |
| 10 | हुंडई क्रेटा | 15,235 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 8.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.69 - 8.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुजुकी बलेनो की 18,396 यूनिट, मारुति सुजुकी वैगनआर की 18,076 यूनिट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,774 यूनिट और हुंडई क्रेटा की 15,235 यूनिट बिकीं।
बलेनो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो में एक व्यवस्थित और एयरोडानामिक बॉडी डिजाइन मिलता है जो बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ आती है। इसके आगे के हिस्से में शार्प LED हेडलैम्प्स और स्टाइलिश DRLs हैं। पीछे की तरफ ट्वीक्ड LED टेल लैंप और ज्यादा अग्रेसिव बम्पर देखने को मिलता है। नए एलॉय व्हील पैटर्न भी कार को चौड़े स्टांस के साथ एक प्रीमियम लुक देते हैं। केबिन अंदर से प्रीमियम लगता है। इसमें बेस्ट क्वालिटी का मेटेरियल और डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री इसके लुक में चार चांद लगा देती हैं। ये शार्प और आकर्षक लगता है। इंफोटेनमेंट की बात करें तो, इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन यूनिट एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए वायरलेस है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू है।
अन्य फीचर्स में आर्कमिस ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। यहां तक कि सीटों को भी कम्फर्टेबल बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्टेंस के साथ इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX कंपोनेंट, एक मजबूत सेफ्टी हार्नेस प्लेटफॉर्म, हार्टेक जैसे गजब के सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। ताकि स्ट्रक्चरल सेफ्टी में सुधार हो और ग्राहकों की सेफ्टी काफी हद तक सुनिश्चित हो सके।
2025 बलेनो में BS-VI कॉम्पलायंट 2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन है जो डुअलजेट, डुअल VVT टेक्नोलॉजी से लैस है, जो बेजोड़ परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देता है। 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटो गियर शिफ्ट) खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं। मारुति ने केबिन को ज्यादा शांत बनाने के लिए NVH लेवल को कम करने पर भी काम किया है। बलेनो के पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 22-23 kmpl है। इसमें एक बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। इसमें कोलैरोकार और नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडियर ग्रे, आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड और लक्स बेज जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।
वैगनआर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 498,900 रुपए है।
यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।
स्विफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।
इस कार का केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर AC वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।
न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 578,900 रुपए है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


