फोन, कूलर, AC ही नहीं, अमेजन सेल में ये 3 ई-स्कूटर भी 52% डिस्काउंट पर मिल रहे; कीमत ₹25,999 से शुरू

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सेल में कई शानदार प्रोडक्ट काफी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लेटफॉर्म से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को खरीदने का भी बढ़िया मौका है। दरअसल, इस सेल के दौरान यहां पर कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर को MRP से 52% तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

फोन, कूलर, AC ही नहीं, अमेजन सेल में ये 3 ई-स्कूटर भी 52% डिस्काउंट पर मिल रहे; कीमत ₹25,999 से शुरू

अमेजन पर 'Great Summer Sale' शुरू हो चुकी है। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सेल में कई शानदार प्रोडक्ट काफी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लेटफॉर्म से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को खरीदने का भी बढ़िया मौका है। दरअसल, इस सेल के दौरान यहां पर कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर को MRP से 52% तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। खास बात ये है कि इन स्कूटर के लिए ग्राहको को RTO रजिस्ट्रेशन या फिर ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। दरअसल, ये सभी लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। यहां पर हमने जिन 3 मॉडल को लिया है, उनके बारे में जानते हैं। इन सभी की कीमतें 45,000 रुपए से कम है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. ग्रीन उड़ान लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर
MPR: 54,000 रुपए
डिस्काउंट: 52%
इफेक्टिव प्राइस: 25,999 रुपए
EMI प्लान: 2,889 रुपए (9 महीने)

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Okinawa PraisePro

Okinawa PraisePro

₹ 84,443

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.62 - 2.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 30 km की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसका मोटर पावर 250W है। इसमें लेड एसिड बैटरी मिलती है। इसकी कैपेसिटी 48V है। ये स्कूटर 4 से 6 घंटे में 0 से 100% चार्ज हो जाता है। इसमें मेटल बॉडी दी गई है। इसमें कलर्ड LCD क्लस्टर मिलता है। इसके फ्रंट में 10 इंच और रियर में भी 10 इंच का टायर मिलता है। वहीं, सेफ्टी के लिए वायर्ड ब्रेक दिए हैं। इस स्कूटर का कुल वजन 51 kg है।

2. ग्रीन उड़ान लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर
MPR: 70,000 रुपए
डिस्काउंट: 39%
इफेक्टिव प्राइस: 42,999 रुपए
EMI प्लान: 2,105 रुपए (24 महीने)

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर करीब 70 km की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसका मोटर पावर 250W है। इसमें हाई इफिसियंसी BLDC बैटरी मिलती है। ये स्कूटर करीब 6 घंटे में 100% चार्ज हो जाता है। इसके फ्रंट में 10 इंच और रियर में भी 10 इंच का टायर मिलता है। वहीं, सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क और बैक में ड्रम ब्रेक दिए हैं। इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म भी मिलता है। इसके दूसरी फीचर्स में डुअल LED हेडलाइट, बल्ब टेल लाइट, बल्ब इंडीकेटर्स मिलता है।

3. EOX OKO लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर
MPR: 55,999 रुपए
डिस्काउंट: 21%
इफेक्टिव प्राइस: 43,999 रुपए
EMI प्लान: 2,154 रुपए (24 महीने)

ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर करीब 60 km की रेंज देता है। इसमें 3 ड्राइविंग मोड्स ईको, स्पोर्ट और हाई दिया है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसका BLDC मोटर पावर 250W है। इसमें 48V बैटरी मिलती है। ये स्कूटर करीब 4 घंटे में 100% चार्ज हो जाता है। इसके फ्रंट में 10 इंच और रियर में भी 10 इंच का टायर मिलता है। वहीं, सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क और बैक में ड्रम ब्रेक दिए हैं। इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म भी मिलता है। इसे IP67 रेटिंग दी गई है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।