इन 3 कारों को 365 दिन में 5.38 लाख ग्राहक मिले, 34Km माइलेज, 6 एयरबैग दिए; कीमत ₹4.99 से शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फाइनेंशियल ईयर 2026 (365 दिन) की टॉप-10 कारों की लिस्ट मारुति ने आधा कैप्चर कर लिया। वहीं, लिस्ट में पहले तीन पायदान में शामिल कारों की कुल बिक्री 538,044 यूनिट की रही। खास बात है कि ये तीन ही FY26 की ऐसी कार रहीं जिनमें से सभी को 1-1 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले।

3 Affordable Hatchbacks Attracted Over 5.38 Lakh Customers In FY26
Maruti Suzuki Fronx
केवल
9,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

जब भी बात हैचबैक सेमगेंट की होती है तो मारुति हमेशा नंबर-1 पोजीशन पर खड़ी नजर आती है। इसकी बड़ी वजह कंपनी के पास हैचबैक का बड़ा पोर्टफोलियो होना है। यही वजह है कि फाइनेंशियल ईयर 2026 (365 दिन) की टॉप-10 कारों की लिस्ट मारुति ने आधा कैप्चर कर लिया। वहीं, लिस्ट में पहले तीन पायदान में शामिल कारों की कुल बिक्री 538,044 यूनिट की रही। खास बात है कि ये तीन ही FY26 की ऐसी कार रहीं जिनमें से सभी को 1-1 लाख से ज्यादा ग्राहक मिले। ये तीन मॉडल मारुति स्विफ्ट, वैगनआर और बलेनो हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 4,98,900 रुपए से शुरू हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,900/ माह
पात्रता जांचें
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,100/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,700/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
पात्रता जांचें
टॉप-10 हैचबैक मॉडल वाइज सेल्स मार्च 2026
नंमॉडलFY2026YoY %
1मारुति सुजुकी स्विफ्ट185,3503%
2मारुति सुजुकी वैगनआर180,134-9%
3मारुति सुजुकी बलेनो172,5603%
4मारुति सुजुकी ऑल्टो93,740-8%
5टाटा टियागो83,03520%
6हुंडई ग्रैंड i10 निओस56,750-9%
7टोयोटा ग्लैंजा52,5488%
8हुंडई i2050,596-9%
9टाटा अल्ट्रोज38,1538%
10मारुति सुजुकी इग्निस22,924-16%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

EMI केवल9,000/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

EMI केवल16,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.69 - 10.49 लाख

EMI केवल11,400/ माह
पात्रता जांचें
Porsche Cayenne

Porsche Cayenne

₹ 1.39 - 1.94 करोड़

EMI केवल1,81,800/ माह
पात्रता जांचें
Land Rover Discovery

Land Rover Discovery

₹ 1.25 - 1.39 करोड़

EMI केवल1,63,500/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल28,700/ माह
पात्रता जांचें

इन तीनों हैचबैक की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट की मार्च 2026 में 185,350 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 3% की ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी वैगनआर की मार्च 2026 में 180,134 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 9% की डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी बलेनो की मार्च 2026 में 172,560 यूनिट बिकीं और साल-दर-साल के आधार पर इसे 3% की ग्रोथ मिली।

स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl, ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl और CNG के लिए 32.85 kmkg के माइलेज का दावा करती है।

इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है। बता दें कि स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,78,900 रुपए है।

भारतीय वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,98,900 रुपए है।

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS ) है।

2025 बलेनो का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बलेनो में 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन दिया। ये 83bhp का पावर जनरेट करेगा। वहीं, एक अन्य ऑप्शन में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp का पावर जनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। बलेनो CNG में 1.2-लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है। नई बलेनो के AC वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है।

मारुति बलेनो में अब सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। बेलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के चार वैरिएंट में बेचा जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,98,900 रुपए है।

फोटो क्रेडिट: Usha Ki Kiran

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।