टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Renault Kwid, कंपनी ने किए बड़े बदलाव, शानदार लग रहा डिजाइन
रेनो क्विड को बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसे हाल ही में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन में किए गए बदलाव सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।

रेनो (Renault) अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है। 2027 रेनो क्विड को इंटरनेशनल मार्केट के लिए रेडी किया जा रहा है। इसे हाल ही में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन में किए गए बदलाव सामने आए हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम यूजर- Overboostbr ने शेयर किया है। कंपनी नई क्विड को आने वाले कुछ हफ्तों में ब्राजील में अनवील किया जा सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
नए फ्रंट डिजाइन के साथ आएगी क्विड
नई रेनो क्विड के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें पिछले साल लाई गई Kwid E-Tech इलेक्ट्रिक कार से इंस्पायर्ड नया रेक्टैंगुलर बंद ग्रिल डिजाइन दिया गया है। इसके नीचे बंपर को भी नया लुक दिया गया है। ग्रिल के नीचे मोटे ब्लैक प्लास्टिक फिनिश वाले पार्ट के साथ सिल्वर एक्सेंट वाला फॉक्स स्प्लिटर डिजाइन देखने को मिलेगा। हालांकि, हेडलैंप सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Kwid
₹ 4.53 - 5.61 लाख
Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख
Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
टर्न इंडिकेटर और पोजिशन लैंप ग्रिल के दोनों तरफ पहले की तरह मौजूद हैं, जबकि मेन रेक्टैंगुलर हेडलैंप बंपर पर अपनी हाउजिंग में ही दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में पुराने फ्लैप-स्टाइल डोर हैंडल और बॉडी क्लैडिंग को कंटिन्यू रखा गया है। यहां सबसे बड़ा बदलाव नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स के तौर पर देखने को मिलता है। पीछे की तरफ भी बदलाव लिमिटेड हैं और टेल-लैंप्स में नए क्लियर लेंस दिए गए हैं।
E-Tech से इंस्पायर्ड नया केबिन
2027 क्विड के इंटीरियर में भी Kwid E-Tech इलेक्ट्रिक मॉडल की झलक देखने को मिलेगी। मौजूदा मॉडल के LED रीडआउट की जगह अब इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में TFT डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके दोनों तरफ टेंप्रेचर और फ्यूल जैसे पैरामीटर दिखाने वाले LED रीडआउट मौजूद हैं। डैशबोर्ड के सेंटर में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के ठीक बगल में एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दी गई है। इसके नीचे नए Y-शेप पैटर्न वाले AC वेंट्स दिए गए हैं।
हालांकि, E-Tech के मुकाबले ICE मॉडल में स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का हाउसिंग ज्यादा इंटीग्रेटेड दिखाई देता है। डैशबोर्ड के निचले हिस्से में AC वेंट्स की पोजिशन भी अलग है। नई क्विड में मौजूदा मॉडल की तरह रोटरी-स्टाइल AC कंट्रोल्स और सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन भी पहले की तरह ही रहने की उम्मीद है। पावर विंडो स्विच भी इसी सेटअप का हिस्सा होंगे।
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
मेकैनिकली नई क्विड में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इंटरनैशनल मार्केट में रेनो क्विड को पहले से 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है, जो करीब 70bhp की पावर देता है। माना जा रहा है कि अपडेटेड मॉडल में भी इसी इंजन को कंटिन्यू रखा जाएगा। फिलहाल भारत में नई 2027 रेनो क्विड के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।


