सफारी, XUV7XO, हेक्टर+ की 'टेंशन बढ़ाने' आ रही ये नई 7-सीटर, चेन्नई की सड़तों पर दौड़ती नजर आई
7-सीटर सेगमेंट में मॉडल की संख्या बढ़ती जा रही है। मारुति अर्टिगा, मारुति ईको, रेनो ट्राइबर, निसान ग्रेवाइट, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा बोलेरो, टोयोटा इनोवा जैसे कई मॉडल सेगमेंट में बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम रेनो डस्टर का शामिल होने वाला है।

देश के अंदर 7-सीटर सेगमेंट की तेजी से ग्रोथ हो रही है। जिसके चलते इस सेगमेंट में मॉडल की संख्या बढ़ती जा रही है। मारुति अर्टिगा, मारुति ईको, रेनो ट्राइबर, निसान ग्रेवाइट, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा बोलेरो, टोयोटा इनोवा जैसे कई मॉडल सेगमेंट में बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम रेनो डस्टर का शामिल होने वाला है। दरअसल, न्यू जनरेशन डस्टर के 7-सीटर वैरिएंट यानी थ्री-रो वैरिएंट को टेस्टिंग के दौरान चेन्नई में देखा गया है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने ऑल न्यू डस्टर को भी चेन्नई में लॉन्च किया था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
Nissan Tekton
₹ 11 - 18 लाख
7-सीरर डस्टर का एक्सपेक्टेड डिजाइन
>> नई 7-सीरर डस्टर के लेटेस्ट फोटोज से सामने आए डिजाइन की बात करें तो इसमें एक सपाट और लंबी छत नजर आती है। कंपनी ने चंकी व्हील आर्च क्लैडिंग और रूफ रेल्स को बरकरार रखा है, जो रेनो के लेटेस्ट ग्लोबल प्रोडक्ट पर देखी गई मजबूत SUV स्टाइल को बनाए रखती है। कपड़े के नीचे डोर के हैंडल भी दिखाई देते हैं, जबकि पीछे विंडो 5-सीटर मॉडल की तुलना में काफी बड़ी दिखाई देती है, जिससे थर्ड रो में ज्यादा जगह बनाने में मदद मिलती है।
>> इसका रियर स्पॉइलर आगे से पीछे की तरफ फैला हुआ है। इसका ओवरऑल लुक डस्टर की तुलना में इंटरनेशनल रेनो बोरियल / डेसिया बिगस्टर के करीब दिखता है। टेस्टिंग व्हीकल पर तमिलनाडु की अस्थाई रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई थी। जिससे इस बात का भी संकेत मिलता है कि इसकी लोकली टेस्टिंग अच्छी तरह से चल रहा है।
>> उम्मीद है कि अपकमिंग SUV अपने RGMP आर्किटेक्चर को नए डस्टर के साथ शेयर करेगी, जबकि बैठने की तीनों-रो को बेहतर स्पेस के लिए लंबी जगह देगी। लॉन्च होने के बाद ये कंपनी का मेन और फ्लैगशिप मॉडल बन जाएगी। वहीं, भारत में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा XUV7XO, टाटा सफारी, MG हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काजार जैसे मॉडल से होगा।
7-सीरर डस्टर का एक्सपेक्टेड इंटीरियर
बात करें 7-सीरर डस्टर के इंटीरियर की तो इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, लेवल 2 ADAS, मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं।
7-सीरर डस्टर का इंजन और ट्रांसमिशन
रेनो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि भारत को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। कंपनी इसी दिवाली के आसपास डस्टर में 1.8-लीटर ई-टेक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भे देने वाली है। यही सेटअप 7-सीटर डस्टर में भी मिल सकता है। इसके अलावा, रेनो और निसान हॉर्स पावरट्रेन के माध्यम से भारत में हाइब्रिड पावरट्रेन लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी देश में लगभग 370 मिलियन डॉलर (लगभग 3,500 करोड़ रुपए) निवेश करने की योजना है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


