अब इस मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगी ABS की सेफ्टी, इंजन भी ज्यादा पावरफुल हो गया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस मोटरसाइकिल में 292cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जिसमें DOHC सेटअप और फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm पर 26.8bhp की पावर और 6,800rpm पर 24.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इंजन के स्पेसिफिकेशंस पिछले मॉडल जैसे ही हैं।

2027 Kawasaki KLX300SM Unveiled; Gets ABS as Standard
इस मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड तौर पर ABS मिलेगा

कावासाकी देश के बाहर अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। खासकर कंपनी ने यूएस मार्केट के लिए कई नए मॉडल पेश किए हैं। इसमें कंपनी का 2027 KLX300SM ABS भी शामिल है। कंपनी ने नए मॉडल ईयर के लिए अपनी इस हल्की सुपरमोटो मोटरसाइकिल को अपडेट किया है। इस मोटरसाइकिल में पुराने मॉडल जैसा ही सुपरमोटो-फोक्स्ड हार्डवेयर और डिजाइन दिया है। बस इसमें ABS को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, पावर और टॉर्क आउटपुट में भी बढ़ोतरी की गई है।

इस मोटरसाइकिल में 292cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जिसमें DOHC सेटअप और फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm पर 26.8bhp की पावर और 6,800rpm पर 24.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इंजन के स्पेसिफिकेशंस पिछले मॉडल जैसे ही हैं। हालांकि. इसकी पावर और टॉर्क के आंकड़े 2026 के नॉन ABS वर्जन की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं।

KLX300SM के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें ट्यूबलर सेमी-डबल-क्रैडल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आगे 43mm का इनवर्टेड फ्रंट फोर्क एडजस्टेबल कम्प्रेशन डैम्पिंग के साथ और पीछे एडजस्टेबल रिबाउंड डैम्पिंग और स्प्रिंग प्रीलोड वाला Uni-Trak गैस-चार्ज्ड शॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 300mm का पेटल डिस्क और पीछे 240mm का डिस्क ब्रेक है। अब ABS को स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

यह मोटरसाइकिल रोड-फोक्स्ड टायरों वाले 17-इंच के व्हील पर चलती है। इसकी सीट की ऊंचाई 860mm है। वहीं, इसका कर्ब वेट 139kg है, जो इसके सुपरमोटो अंदाज से मेल खाते हैं। इसमें कावासाकी के Rideology मोबाइल ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है। US में 2027 KLX300SM की कीमत USD 6,399 (लगभग 5.7 लाख रुपए) है। जिसमें डेस्टिनेशन चार्ज, टैक्स और अन्य फीस शामिल नहीं हैं। यह दो कलर ऑप्शन नियॉन ग्रीन/एबोनी और बैटल ग्रे/एबोनी में उपलब्ध है।

न्यू कावासाकी वर्सेस 900 भी पेश
कावासाकी ने एकदम नई वर्सेस 900 को पेश किया है, जो वर्सेस 650 और वर्सेस 1100 के बीच की एक मिडिलवेट एडवेंचर टूरर बाइक है। यूके में इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत £10,899 (करीब 12.2 लाख रुपए) तय की गई है, जबकि वर्सेस 900 SE की एक्स-शोरूम कीमत £11,799 (करीब 13.2 लाख रुपए) है। इसमें Z900 से लिया गया 948cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 9,500rpm पर 120bhp की पावर और 8,000rpm पर 97.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर भी दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़अब इस मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगी ABS की सेफ्टी, इंजन भी दमदार हो गया