तहलका मचा देगा नई Hyundai Creta का धांसू लुक, देखते ही बन जाएगा खरीदने का प्लान
हुंडई अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को लाने की तैयारी कर रही है। 2027 क्रेटा पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसी बीच स्पाई शॉट्स पर बेस्ड इसके रेंडर्स सामने आए हैं, जिससे बायर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। अगर आप भी क्रेटा फैन हैं और इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन रुक जाइए। कंपनी अपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को लाने की तैयारी कर रही है। 2027 क्रेटा पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसी बीच रेंडरिंग आर्टिस्ट प्रत्युष रावत और रशलेन ने अपकमिंग थर्ड जेनरेशन क्रेटा के स्पाई शॉट्स पर बेस्ड डिजाइन को शेयर किया है। इन रेंडर्स में नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा बेहद शानदार लग रही है। आइए जानते हैं डीटेल।
साइज में बड़ी हो सकती है नई क्रेटा
रिपोर्ट के अनुसार नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। अपकमिंग क्रेटा का साइज भी बड़ा हो सकता है। स्पाई शॉट्स के अनुसार नई क्रेटा मौजूदा वेरिएंट से अधिक अपीलिंग और ज्यादा मॉडर्न डिजाइन वाली होगी। रेंडर्स को देख कर कहा जा सकता है कि नई क्रेटा में Ioniq जैसी पिक्सेल एलईडी डीआरएल और उसके नीचे हेडलाइट्स के साथ एक बेहतरीन लुक मिलता है। बोनट पर एक ट्रेडिशनल हुंडई लोगो और उसके नीचे एक इल्यूमिनेटेड क्वाड-डॉट हुंडई लोगो भी मौजूद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख
Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
धांसू होगा एक्सटीरियर डिजाइन
नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा के क्लैमशेल बोनट के साथ बंपर में मौजूदा क्रेटा एन लाइन से इंस्पायर्ड बॉडी कलर एलिमेंट्स और कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक एलिमेंट्स भी जबर्दस्त हैं। अपर ग्रिल पर चार्जिंग पोर्ट और लोअर ग्रिल में एयरोडायनामिक फ्लैप्स दिए गए हैं। ब्लैक वील आर्च क्लैडिंग्स थर्ड जेनरेशन क्रेटा को एक दमदार लुक देती हैं। स्पाई शॉट्स के अनुसार, नई जनरेशन हुंडई क्रेटा में टाटा सिएरा की तरह 19 इंच के अलॉय वील्स मिलने की उम्मीद है। वील डिजाइन में भी काफी सुधार हुआ है, जो इन रेंडर्स में भी साफ दिखता है। इसकी विंडशील्ड सीधी है, जिससे अंदर अधिक जगह मिलती है और साथ ही बड़ा ग्लास एरिया भी दिखाई देता है। इन रेंडर्स में फ्लश डोर हैंडल्स, 360-डिग्री कैमरों वाले बड़े ORVMs, चौड़े रियर हंच और आकर्षक डोर बॉडी क्लैडिंग्स को भी देखा जा सकता है।
मिल सकता है 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले
केबिन में ड्यूल 12.3 इंच के इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन या सिरोस और सेल्टोस की तरह ट्रिपल 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलाना यहां एक अडिशनल 5 इंच का क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन भी ऑफर की जा सकती है। स्पाई शॉट्स से यह लगभग कन्फर्म माना जा रहा है कि अपकमिंग क्रेटा में इलेक्ट्रिक बॉस मोड भी दिया जाएगा है। एसयूनी में ऑफर किए जा सकने वाले फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर फ्रंट सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वेंटिलेटेड सीट्स, पावर टेलगेट, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम बोस स्पीकर, ऑटो-डिमिंग IRVM, डैशकैम, 360-डिग्री कैमरे, डिजिटल की, वन-टच अप/डाउन विंडो शामिल हो सकते हैं।
मिल सकता है सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर के तीन 4-सिलेंडर इंजन (1.5 लीटर नैचुरल पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो डीजल) ऑप्शन पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे। कंपनी एक सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है, जो मौजूदा 1.5 लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन ऑप्शन पर बेस्ड हो सकता है। यह दिवाली 2026 या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


