इस कंपनी ने अपने स्कूटर में लगा दिया एयरबैग, गिरने या एक्सीडेंट पर इस तरह करेगा आपकी सेफ्टी
यह एयरबैग सिस्टम राइडर को सामने से होने वाली टक्करों से बचाने के लिए बनाया गया है। इसे यामाहा ट्राइसिटी 300 के सामने वाले हिस्से (एप्रन) के अंदर लगाया गया है। इससे टक्कर होने पर यह राइडर के ठीक सामने खुल जाता है। ऑटोलिव का कहना है कि इस सिस्टम को डेली के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

यामाहा मोटर टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए नए इनोवेशन पर काम कर रही है। दरअसल, ऑटोमोटिव सुरक्षा सिस्टम बनाने वाली कंपनी ऑटोलिव (Autoliv) ने यामाहा मोटर (Yamaha Motor) के साथ मिलकर ट्राइसिटी 300 (Tricity 300) स्कूटर के लिए एक एयरबैग सिस्टम बनाया है। ऑटोलिव ने पहले भी पियाजियो ग्रुप (Piaggio Group) के साथ MP3 स्कूटर के लिए ऐसी ही टेक्नोलॉजी पर काम किया था। हालांकि, वह सिस्टम अभी तक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन में नहीं आया है।






यह एयरबैग सिस्टम राइडर को सामने से होने वाली टक्करों से बचाने के लिए बनाया गया है। इसे यामाहा ट्राइसिटी 300 के सामने वाले हिस्से (एप्रन) के अंदर लगाया गया है। इससे टक्कर होने पर यह राइडर के ठीक सामने खुल जाता है। ऑटोलिव का कहना है कि इस सिस्टम को डेली के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे गाड़ी का बैलेंस, सामान रखने की जगह और राइडिंग के पूरे एक्सपीरियंस को बनाए रखने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha MT-03
₹ 3.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Duke
₹ 2.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja 300
₹ 3.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW G 310 RR
₹ 2.81 - 2.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RR 310
₹ 2.78 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कंपनी ने यह भी बताया है कि इस प्रोडक्ट की टेस्टिंग लागू डेवलपमेंट स्टैंडर्ड के हिसाब से की गई है, जिसमें एडवांस्ड सिमुलेशन और पूरी तरह से क्रैश टेस्टिंग शामिल है। ऑटोलिव के प्रेसिडेंट और CEO मिकेल ब्रैट ने कहा, "यह सहयोग हमारे मुख्य कारोबार से हटकर एक अहम डेवलपमेंट है। यह हमारी फ्यूचर की ग्रोथ में योगदान देता है, और हमारे लंबे समय के रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक जरूरी कदम है। यह मोटरसाइकिल चलाने वालों की सुरक्षा में भी एक बड़ी तरक्की है। जिन्हें आम तौर पर हल्की गाड़ियों में बैठे लोगों के मुकाबले बहुत कम सुरक्षा मिलती है।"
मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए एयरबैग सिस्टम प्रीमियम राइडिंग जैकेट या एयरबैग वेस्ट के रूप में मिलते हैं। ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं जहां इस टेक्नोलॉजी को सीधे गाड़ी में ही लगाया गया हो। ऐसे कुछ ही प्रोडक्शन मॉडल में से एक होंडा विंग टूर (Gold Wing Tour) है। यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग पहले से ही ब्रांड की यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, इसकी कीमतें अभी तक बताई नहीं गई हैं, लेकिन यह इस सुरक्षा टेक्नोलॉजी को मास मार्केट वाले मॉडलों में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यामाहा ई-स्कूटर की भारत में बिक्री शुरू
इंडिया यामाहा मोटर (IYM) भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मार्केट में EC 06 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कदम रखा है। कंपनी के लिए फरवरी 2026 बिक्री का पहला महीना था। ऐसे में उसने यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्प 92 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की। IYM ने नवंबर 2025 की शुरुआत में घरेलू मार्केट के लिए अपना पहला EV, EC-06 ई-स्कूटर पेश किया था। वहीं, 12 जनवरी 2026 को कर्नाटक के होसकोटे में रिवर मोबिलिटी के प्लांट में एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम के तहत इसका प्रोडक्शन शुरू किया। इसके तीन हफ्ते बाद, 2 फरवरी को कंपनी ने इसे 167,600 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


