Hindi Newsऑटो न्यूज़2026 Yamaha Nmax 155 Unveiled with Ride Modes
दो राइड मोड के साथ अपडेट हुआ ये स्कूटर, कंपनी ने कलर्स भी जोड़े; 11 नवंबर को होगी इसकी एंट्री!

दो राइड मोड के साथ अपडेट हुआ ये स्कूटर, कंपनी ने कलर्स भी जोड़े; 11 नवंबर को होगी इसकी एंट्री!

संक्षेप:

यामाहा ने यूरोपीय बाजारों के लिए एनमैक्स 155 (Nmax) मैक्सी-स्कूटर का 2026 वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कलर्स के अपडेट तो किए ही हैं। साथ ही, कुछ ऐसे फीचर को भी जोड़ा है जो इस स्कूटर राइडिंग को और भी मजेदार बना देगा।

Thu, 23 Oct 2025 01:11 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यामाहा ने यूरोपीय बाजारों के लिए एनमैक्स 155 (Nmax) मैक्सी-स्कूटर का 2026 वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कलर्स के अपडेट तो किए ही हैं। साथ ही, कुछ ऐसे फीचर को भी जोड़ा है जो इस स्कूटर राइडिंग को और भी मजेदार बना देगा। दरअसल, जापानी ब्रांड ने Nmax में यामाहा इलेक्ट्रिक कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (YECVT) नामक एक नया ट्रांसमिशन सिस्टम जोड़ा है। चलिए इस YECVT का खासियत को जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

यह दो राइड मोड - स्पोर्ट और टाउन को सक्षम बनाता है, जिसमें स्पोर्ट मोड हर गियर को ज्यादा देर तक दबाकर तेज एक्सीलरेशन देता है और इंजन को हर गियर पर तेज रेव करने की अनुमति देता है। वहीं, टाउन मोड छोटी-छोटी शिफ्टिंग और आरामदायक राइडिंग के लिए है। इसमें एक 'शिफ्ट' बटन भी है, जिसका इस्तेमाल तेज एक्सीलरेशन के लिए गियर को अपने आप कम करने के लिए किया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे आप मोटरसाइकिल पर करते हैं। थ्रॉटल को तेजी से घुमाकर भी यही किया जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha Aerox 155

Yamaha Aerox 155

₹ 1.5 - 1.53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VLF Mobster 135

VLF Mobster 135

₹ 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha XSR155

Yamaha XSR155

₹ 1.4 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero  Xoom 160

Hero Xoom 160

₹ 1.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस नई मोटरसाइकिल से कल उठेगा पर्दा, दमदार मॉडल चाहने वालों की तलाश होगी खत्म!

Nmax 155, Aerox 155 वाले ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन Nmax 155 फीचर्स के मामले में ज्यादा एडवांस्ड है। इंस्ट्रूमेंटेशन सेटअप में गार्मिन नेविगेशन सिस्टम वाली 4.2 इंच की TFT स्क्रीन, SMS अलर्ट प्राप्त करने, कॉल का जवाब देने/रिजेक्ट करने और म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा शामिल है। इस स्क्रीन के साथ एक छोटा LCD भी है जो स्पीड और फ्यूल लेवल जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है।

ये भी पढ़ें:थम नहीं रहा ₹7.54 लाख की इस SUV का जादू, 6 एयरबैग और 5-स्टार रेटिंग

इंजन की बात करें तो Nmax में 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 14.8bhp का पावर और 14Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरी तरफ, यामाहा 11 नवंबर को भारत में एक बड़े लॉन्च इवेंट की मेजबानी करने वाली है, जिसमें मोस्ट अवेटेड XSR 155 का भारतीय बाजार में डेब्यू होने की संभावना है। साथ ही, यामाहा Nmax 155 को भी लॉन्च करके ग्राहकों को सरप्राइज भी दे सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।