हीरो, होंडा और बजाज के इन मॉडल को टक्कर देने आ गई ये नई मोटरसाइकिल; स्क्रीन पर मैच स्कोर दिखेगा
कंपनी ने रेडर 125 के साथ नाइट्रो ग्रीन नाम का एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है। यह कलर कुछ हद तक होंडा CB125 हॉर्नेट में मिलने वाले 'पर्ल सायरन ब्लू और लेमन आइस येलो' कलर जैसा लगता है। हालांकि, दोनों बाइक्स का डिजाइन बिल्कुल अलग है। रेडर का नया ग्रीन कलर TFT DD और SXC DD वैरिएंट में उपलब्ध है।

TVS मोटर के पोर्टफोलियो में रेडर (Raider) सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकिल में से एक है। अब कंपनी ने इसे नए DD वैरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने रेडर 125 के साथ नाइट्रो ग्रीन नाम का एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है। यह कलर कुछ हद तक होंडा CB125 हॉर्नेट में मिलने वाले 'पर्ल सायरन ब्लू और लेमन आइस येलो' कलर जैसा लगता है। हालांकि, दोनों बाइक्स का डिजाइन बिल्कुल अलग है। रेडर का नया ग्रीन कलर TFT DD और SXC DD वैरिएंट में उपलब्ध है।






इन दोनों वैरिएंट में दो और कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें मेटैलिक ब्लू और स्ट्राइकिंग रेड शामिल हैं। नया नाइट्रो ग्रीन कलर काफी फ्रेश और अट्रैक्टिव लगता है, खासकर जब इसकी तुलना बाकी दो कलर से की जाती है। यह कलर हल्का होने के बावजूद, बाइक को एक जबरदस्त और शानदार लुक देता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Raider
₹ 80,500 - 95,600

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 125R
₹ 89,300 - 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS 125
₹ 92,182 - 98,400

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-FI V3
₹ 1.08 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 160R
₹ 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar N125
₹ 94,707 - 98,707

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नाइट्रो ग्रीन कलर की इस्तेमाल
इस नए कलर ऑप्शन में ग्रीन कलर का इस्तेमाल बाइक के आगे के हिस्से में ज्यादातर जगहों पर किया गया है। यह कलर बाइक के आगे के काउल, फेंडर के सिरे, आगे के व्हील, फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स और बेली पैन पर दिखाई देता है। बाइक को और भी ज्यादा डायनामिक लुक देने के लिए, ग्रीन कलर की सतहों के साथ ग्रे कलर के स्पोर्टी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। आगे के पहिए पर नाइट्रो ग्रीन कलर और पीछे के पहिए पर ब्लैक कलर के एलॉय व्हील का मेल बाइक को एक बिल्कुल अलग और अनोखा लुक देता है।
नया यूजर इंटरफेस मिलेगा
TVS रेडर 125 के टॉप-मॉडल TFT DD वैरिएंट में एक और बड़ा अपडेट यह है कि इसमें अब एक फुली कलर TFT डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले में आपको एक बेहद मॉडर्न और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला यूजर इंटरफेस (UI) देखने को मिलेगा, जिसमें तेज रोशनी और गहरे कलर होने की वजह से जानकारी को पढ़ना बहुत आसान हो जाता है। इस UI में मुख्य रूप से ऑरेंज और ब्लैक कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बाइक के स्पोर्टी लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है।
मैच का स्कोर भी दिखेगा
इस डिस्प्ले में बनी साफ-सुथरी लाइनें और अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ डेटा, इसे एक हाई-टेक और किसी कॉकपिट जैसा लुक देते हैं, जो देखने में काफी मॉडर्न और प्रीमियम लगता है। यूजर्स इस TFT डिस्प्ले की मदद से फोन कॉल्स, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और 99 से भी ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, राइड रिपोर्ट, मैच के स्कोर और मौसम से जुड़े अपडेट्स जैसी अन्य जानकारियां भी इस TFT कंसोल पर आसानी से देखी जा सकती हैं।
शुरुआती कीमत 98,550 रुपए
इस टॉप ट्रिम के अन्य खास फीचर्स में LED हेडलैंप, सिंगल-चैनल ABS के साथ रोटो पेटल डुअल डिस्क ब्रेक, फॉलो मी हेडलैंप, इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर और GTT शामिल हैं। बाइक में 124.8 cc का एयर और ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। TVS रेडर 125 का नया टॉप ट्रिम TFT DD की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 98,550 रुपए है। इसका मुकाबला होंडा CB125 हॉर्नेट, हीरो एक्सट्रीम 125R और बजाज पल्सर NS125 जैसी बाइक्स से होता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


