वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नए इंजन के साथ आई Toyota Glanza फेसलिफ्ट, CNG पर 34.47 km/kg तक का माइलेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे टोटल 5 ट्रिम में लॉन्च किया है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन और 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें अब आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिलेंगी।

Toyota Glanza facelift arrives with new look and features
नए लुक और शानदार फीचर्स के साथ आई ग्लैंजा फेसलिफ्ट
Toyota Glanza
केवल
₹9,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी ने सितंबर में अपनी बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। इसके बाद से ही ग्राहक टोयोटा ग्लैंजा के फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। कंपनी ने ग्राहकों के इस इंतजार को खत्म करते हुए आज भारत में ग्लैंजा फेसलिफ्ट (Glanza Facelift) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है। अपडेटेड ग्लैंजा को टोटल पांच ट्रिम - E, S, G, V और V (O) में लाया गया है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि अब इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
EMI केवल₹12,900/ माह
अपनी EMI जानें

वेरिएंट और कीमत

नई ग्लैंजा के E वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है। S वेरिएंट 7.71 लाख रुपये, G वेरिएंट 8.73 लाख रुपये, V वेरिएंट 9.99 लाख रुपये और टॉप V (O) वेरिएंट 10.49 लाख रुपये से शुरू होता है। ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं। फिलहाल टोयोटा ने सभी वेरिएंट की शुरुआती कीमतें ही बताई हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.99 - 10.49 लाख

EMI केवल₹9,200/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.99 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6 - 10.63 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.84 - 8.89 लाख

EMI केवल₹7,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.3 - 10.8 लाख

EMI केवल₹8,300/ माह
अपनी EMI जानें
EMI केवल₹9,500/ माह
अपनी EMI जानें

नया 1.2-लीटर इंजन और बेहतर माइलेज

ग्लैंजा फेसलिफ्ट में पुराना 4-सिलेंडर इंजन हटाकर नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल मोड में यह 83hp की ताकत और 112Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलते हैं। पावर पहले से 7hp और टॉर्क 1Nm कम है, लेकिन कार का माइलेज बढ़ गया है। मैन्युअल वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 23.80kmpl और AMT का 24.77kmpl है। इंजन में आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी मिलता है, जो जरूरत न होने पर इंजन बंद करके फ्यूल सेव करने में मदद करता है। सीएनजी मोड में यही इंजन 70hp की पावर और 102Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें भी मैन्युअल और AMT दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। कंपनी के मुताबिक, सीएनजी मैन्युअल का माइलेज 33.61km/kg और AMT का माइलेज 34.47km/kg है।

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट

फ्रंट डिजाइन में बदलाव

नई ग्लैंजा के फ्रंट में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जिसके दोनों तरफ सैटिन फिनिश वाली ट्रिम दी गई है। ग्रिल में रडार मॉड्यूल भी है, जो ADAS के लिए काम करता है। हेडलैंप पहले जैसे हैं, लेकिन LED फॉग लैंप का डिजाइन कंपनी ने बदल दिया है। टोयोटा लोगो को बोनट के नीचे प्लास्टिक ट्रिम पर प्लेस कर दिया गया है। इसके अलावा नई शार्क-फिन एंटीना और डिजिटल टील ग्रीन के साथ ब्लूइश ब्लैक जैसे दो नए कलर भी ऐड किए गए हैं। साइड में 16-इंच अलॉय व्हील, क्रोम डोर हैंडल और विंडो लाइन पर क्रोम ट्रिम पहले जैसी ही है। कार के रियर में भी बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें रैपअराउंड LED टेललैंप, रूफ स्पॉयलर, रियर वाइपर और वॉशर मिलते हैं।

केबिन में मिले नए फीचर्स

केबिन में नई लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कूलिंग वेंट के साथ वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है। इसके अलावा क्लेरियन का 4-स्पीकर और 2-ट्वीटर साउंड सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल-2 ADAS भी मिलता है। बाकी फीचर्स पहले जैसे हैं। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, मोनोक्रोम हेड-अप डिस्प्ले, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ कलर MID और रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं।

इन कारों से होगा मुकाबला

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई i20 और i20 N Line के साथ टाटा अल्ट्रोज से रहेगा। बलेनो की कीमत 5.99 लाख से 9.99 लाख रुपये, हुंडई i20 और i20 N Line की कीमत 6 लाख से 11.64 लाख रुपये और टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6 लाख से 10.90 लाख रुपये तक है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नए इंजन के साथ आई ग्लैंजा फेसलिफ्ट, जबरदस्त है माइलेज