टेस्ला ने मॉडल Y का सस्ता वैरिएंट किया लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 500Km रेंज; लॉन्ग रेंज वैरिएंट किया बंद

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टेस्ला ने अपनी मॉडल Y प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव (RWD) वैरिएंट की कीमत में बदलाव किया है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपए हो गई है। टेस्ला मॉडल Y प्रीमियम RWD वैरिएंट 500km तक की WLTP-सर्टिफाइड रेंज देता है।

टेस्ला ने मॉडल Y का सस्ता वैरिएंट किया लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 500Km रेंज; लॉन्ग रेंज वैरिएंट किया बंद
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टेस्ला ने अपनी मॉडल Y प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव (RWD) वैरिएंट की कीमत में बदलाव किया है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपए हो गई है। टेस्ला मॉडल Y प्रीमियम RWD वैरिएंट 500km तक की WLTP-सर्टिफाइड रेंज देता है। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, इस अमेरिकी ब्रांड ने मॉडल Y के लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD वैरिएंट को बंद कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपए थी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इसके साथ ही, भारत में मॉडल Y के अब दो वैरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दूसरा ऑप्शन हाल ही में लॉन्च किया गया L प्रीमियम AWD वैरिएंट हैं। 2026 टेस्ला मॉडल Y प्रीमियम RWD 5.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इस EV में 16-इंच की टचस्क्रीन दी गई है। यह ऑल ब्लैक या जेन ग्रे इंटीरियर थीम के साथ उपलब्ध है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 49.4 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मॉडल Y का 6-सीटर वर्जन भी लॉन्च

टेस्ला ने अप्रैल में भारतीय बाजार के लिए अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल Y कार का नया वर्जन लॉन्च किया ता। ये एक 6-सीटर वर्जन है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए है। वैरिएंट और शहर के आधार पर इसकी कीमत 67.89 लाख रुपए तक जाती है। इस नए कॉन्फिगरेशन से मॉडल Y की लाइनअप में इजाफा हो गया है। इसमें पहले से ही अलग-अलग रेंज और ड्राइवट्रेन ऑप्शन वाले कई वैरिएंट शामिल हैं।

टेस्ला की वेबसाइट पर दिल्ली की कीमतों के अनुसार मॉडल Y प्रीमियम (रियर-व्हील ड्राइव) की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 61.03 लाख रुपए है। मॉडल Y L प्रीमयिम (ऑल-व्हील ड्राइव) की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 63.16 लाख रुपए है। वहीं, मॉडल Y प्रीमियम लॉन्ग रेंज (रियर-व्हील ड्राइव) की एक्स-शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपे है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 69.11 लाख रुपए है।

बात करें इसकी महाराष्ट्र की कीमतों की तो एक्स-शोरूम कीमतें एक जैसी होने के बावजूद ऑन-रोड कीमतें थोड़ी कम हैं। मॉडल Y प्रीमियम (रियर-व्हील ड्राइव) की कीमत लगभग 60.99 लाख रुपए है। मॉडल Y L प्रीमियम (ऑल-व्हील ड्राइव) की कीमत लगभग 63.12 लाख रुपए है। वहीं, मॉडल Y प्रीमियम लॉन्ग रेंज (रियर-व्हील ड्राइव) की कीमत लगभग 69.07 लाख रुपए है। यह अंतर स्टेट टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में अंतर की वजह से है।

ऐसा लगता है कि 6-सीटर ऑप्शन इसी व्यापक मूल्य सीमा के अंदर रखा गया है, जिससे मॉडल Y प्रीमियम SUV सेगमेंट में और मजबूती से अपनी जगह बना रही है, क्योंकि टेस्ला भारत में अपने प्रोडक्ट का विस्तार कर रही है। लिस्टेड सभी वैरिएंट की टॉप स्पीड 201 km/h है। जबकि रेंज 500 km से 681 km (WLTP) के बीच है। वहीं, ये 0–100 km/h की स्पीड पकड़ने का समय कॉन्फिगरेशन के आधार पर 5.0 से 5.9 सेकंड के बीच है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।