₹4.69 लाख की न्यू टियागो का कौन सा वैरिएंट करेगा आपका पैसा वसूल, यहां देखें सभी की डिटेल
टाटा मोटर्स की न्यू टियागो भारतीय बाजार में एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने इस फेसलिफ्टेड मॉडल का ना सिर्फ बेहतर बनाया है, बल्कि अग्रेसिव प्राइस देकर सेगमेंट में कॉम्पटीशन भी बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसे 6 ट्रिम्स में लॉन्च किया है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर+, प्योर+ A, क्रिएटिव और क्रिएटिव+ शामिल हैं।

टाटा मोटर्स की न्यू टियागो भारतीय बाजार में एंट्री कर चुकी है। कंपनी ने इस फेसलिफ्टेड मॉडल का ना सिर्फ बेहतर बनाया है, बल्कि अग्रेसिव प्राइस देकर सेगमेंट में कॉम्पटीशन भी बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसे 6 ट्रिम्स में लॉन्च किया है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर+, प्योर+ A, क्रिएटिव और क्रिएटिव+ शामिल हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमतें 4.69 लाख से 8.55 लाख रुपए है। नई टियोगा के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव किए गए हैं। अपने नए डिजाइन, फीचर्स और कीमत के चलते ये वैल्यू फॉर मनी कार भी बन गई है। हालांकि, आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से इसका कौन सा वैरिएंट फायदेमंद रहेगा, चलिए इसे जानते हैं।
1. टाटा टियागो स्मार्ट (कीमत: 4.69 लाख से 5.79 लाख रुपए)
13-इंच स्टील व्हील्स
LED टेल-लैंप्स
स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट एडजस्टॉ
पार्ट-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
फैब्रिक अपहोल्स्ट्री
मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल
12V पावर सॉकेट
रियर पार्किंग सेंसर्स
6 एयरबैग्स
ABS के साथ EBD
सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स रिमाइंडर के साथ
ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर पॉइंट्स
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
Tata Tiago
₹ 4.69 - 7.99 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख
2. टाटा टियागो प्योर (कीमत: 5.49 लाख से 7.05 लाख रुपए)
स्मार्ट वैरिएंट के फीचर्स
कवर्स के साथ 14-इंच स्टील व्हील्स
इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
रियर डिफॉगर
एक्सटर्नल एंटीना
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ड्राइवर डिस्प्ले
रोटरी गियर सेलेक्टर (सिर्फ AMT में)
पैडल शिफ्टर्स (सिर्फ AMT में)
डे/नाइट IRVM
स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
फ्लिप की के साथ सेंट्रल लॉकिंग
आगे और पीछे पावर्ड विंडोजॉ
2-स्पीकर साउंड सिस्टम
आगे USB टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स
फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स
3. टाटा टियागो प्योर+ (कीमत: 5.99 लाख से 7.55 लाख रुपए)
प्योर वैरिएंट के फीचर्स
शार्क फिन एंटीना
8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो
4-स्पीकर साउंड सिस्टम
को-ड्राइवर के लिए वैनिटी मिरर
रियरव्यू कैमरा
आगे 65W USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक्स
क्रूज कंट्रोल
ट्रैक्शन कंट्रोल
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
हिल होल्ड कंट्रोल
4. प्योर+ A (कीमत: 6.49 लाख से 7.49 लाख रुपए)
प्योर+ वैरिएंट के फीचर्स
ऑटोमैटिक हेडलैंप
14-इंच के स्टाइल वाले स्टील व्हील
कनेक्टेड टेल-लैंप
वॉशर के साथ पीछे का वाइपर
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
स्टोरेज के साथ आगे का सेंटर आर्मरेस्ट
कीलेस एंट्री
पीछे की पार्सल ट्रे (सिर्फ पेट्रोल)
पीछे के AC वेंट
रेन-सेंसिंग वाइपर
5. टाटा टियागो क्रिएटिव (कीमत: 6.99 लाख से 8.55 लाख रुपए)
प्योर+ A वैरिएंट के फीचर्स
DRL के साथ LED हेडलैंप
15-इंच के एलॉय व्हील (सिर्फ पेट्रोल)
ऑटो-फोल्डिंग ORVM
10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
ड्राइवर विंडो के लिए वन-टच डाउन
कूल्ड ग्लव बॉक्स
पीछे की सीट के लिए पॉकेट
ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर
360-डिग्री कैमरा
6. टाटा टियागो क्रिएटिव+ (कीमत: 7.29 लाख-7.85 लाख)
किएटिव वैरिएंट के फीचर्स
LED फॉग लैंप
डुअल-टोन फिनिश
वायरलेस चार्जिंग पैड
पीछे का 65W USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


