Suzuki की नई मिनीवैन में आराम से बैठ सकते हैं 8 लोग, 23.2 kmpl का माइलेज, कंफर्ट भी शानदार
अपडेटेड सुजुकी लैंडी का लुक काफी हद तक टोयोटा नोआ के हाई-स्पेक वेरिएंट जैसा नजर आता है। अब यह 8-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार यह मिनीवैन 23.2 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

सुजुकी ने अपनी पॉप्युलर मिडसाइज मिनीवैन Landy का अपडेटेड 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह जापान में लॉन्च हुई है। साल 2007 में आई लैंडी पिछले कई सालों से जापान में ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलर रही है। शुरुआत के तीन जेनरेशन तक यह मिनीवैन निसान सेरेना के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड थी, लेकिन 2022 में आए चौथे जेनरेशन के साथ इसे टोयोटा के TNGA-C प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया। अभी सुजुकी लैंडी असल में टोयोटा नोआ का रीबैज्ड वर्जन है। इसी साल टोयोटा नोआ और वॉक्सी को मिड-लाइफ अपडेट मिलने के बाद अब वही बदलाव लैंडी में भी ऑफर किए जा रहे हैं।
टोयोटा नोआ के हाई-स्पेक वेरिएंट जैसा लुक
डिजाइन की बात करें तो अपडेटेड सुजुकी लैंडी का लुक काफी हद तक टोयोटा नोआ के हाई-स्पेक वेरिएंट जैसा नजर आता है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल दी गई है, जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ऊपर की तरफ पतले LED DRLs और शार्प डिजाइन वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट बंपर के नीचे स्पोर्टी लिप स्पॉइलर भी मिलता है, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाता है। साइड प्रोफाइल में U-शेप वाले वील आर्च, ट्रेडिशनल डोर हैंडल्स और पीछे स्लाइडिंग डोर्स दिए गए हैं। ब्लैक-आउट पिलर्स की वजह से फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट देखने को मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota bZ4X
₹ 70 लाख से शुरू
Toyota Camry
₹ 48.5 लाख से शुरू
Toyota Vellfire
₹ 1.2 - 1.3 करोड़
Toyota High Lander
₹ 40 - 50 लाख
Toyota Fortuner
₹ 34.76 - 50.46 लाख
Toyota Innova Hycross
₹ 18.86 - 30.83 लाख
बैठ सकते हैं आठ लोग
लैंडी का डिजाइन बॉक्सी रखा गया है, जिसमें सीधा फ्रंट फेसिया और लगभग फ्लैट रूफ लाइन मिलती है। बड़ी-बड़ी विंडो और ग्लास एरिया की वजह से पैसेंजर्स को बाहर का पैनोरमिक व्यू मिलता है। पीछे की तरफ यूनिक टेललाइट डिजाइन, फ्लैट रियर विंडस्क्रीन, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, फ्लैट टेलगेट और सिंपल बंपर दिया गया है। फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी के मामले में इस बार सबसे बड़ा बदलाव नए 8-सीटर वेरिएंट के रूप में आया है। पहले मिलने वाला 7-सीटर मॉडल भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। केबिन में आराम बढ़ाने के लिए डैशबोर्ड पर सॉफ्ट पैडिंग दी गई है। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का साइज बढ़ाकर 7 इंच कर दिया गया है।
सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन
2026 अपडेट के साथ सुजुकी लैंडी को अब केवल सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मिलकर करीब 138 PS की पावर जनरेट करते हैं। इंजन को E-CVT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार यह मिनीवैन 23.2 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। लैंडी का स्टैंडर्ड मॉडल फ्रंट-वील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आता है, जबकि E-Four वेरिएंट में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए ऑल-विल ड्राइव (4WD) सिस्टम मिलता है।
इतनी है कीमत
कीमत की बात करें तो अपडेटेड सुजुकी लैंडी FWD वेरिएंट की शुरुआती कीमत 38,45,600 जापानी येन यानी लगभग 23 लाख रुपये रखी गई है। वहीं AWD वर्जन की कीमत 41,28,300 जापानी येन यानी करीब 24.71 लाख रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि जिस टोयोटा नोआ पर यह आधारित है, उसकी शुरुआती कीमत 32,61,500 जापानी येन यानी लगभग 19.52 लाख रुपये है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


