Fronx का स्पोर्ट एडिशन लॉन्च, पहले से और दमदार हुआ लुक, फीचर भी कमाल के
नई सुजुकी फ्रॉन्क्स स्पोर्ट खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।SUV का लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी नजर आता है। आइए डीटेल में जानते हैं कि फ्रॉन्क्स स्पोर्ट में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर कर रही है।

सुजुकी ने कॉम्पैक्ट SUV फ्रॉन्क्स का नया 'स्पोर्ट' वेरिएंट - Fronx Sport लॉन्च कर दिया है। इसकी एंट्री मलेशिया में हुई है। यह नया मॉडल स्टैंडर्ड फ्रॉन्क्स के मुकाबले दिखने में ज्यादा स्पोर्टी है। मलेशिया में बेस फ्रॉन्क्स की कीमत MYR 1,18,888 (करीब 27.89 लाख रुपये) है। वहीं, नई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट की कीमत MYR 1,30,888 (करीब 30.70 लाख रुपये) है। मलेशिया में फ्रॉन्क्स को प्रीमियम कीमत पर सेल किया जाता है क्योंकि इसे इंडोनेशिया से CBU यूनिट के तौर पर इंपोर्ट किया जाता है। नई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें मोनोटोन कूल ब्लैक और ड्यूल-टोन पर्ल स्नो व्हाइट विद कूल ब्लैक शामिल हैं।
17-इंच अलॉय वील्स का ऑप्शन
नई सुजुकी फ्रॉन्क्स स्पोर्ट खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसमें एक खास बॉडी किट दी गई है। फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें ब्लैक-आउट ग्रिल और ब्लैक फिनिश वाला सुजुकी लोगो दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट बंपर पर नया लोअर लिप एक्सटेंशन जोड़ा गया है, जिससे SUV का लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी नजर आता है। साइड प्रोफाइल को भी खास तरीके से अपडेट किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख
Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख
इसमें नए साइड स्कर्ट्स और बड़े आकार के ‘Fronx Sport’ डेकल्स दिए गए हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। ग्राहक चाहें तो बड़े 17-इंच अलॉय वील्स का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। ये वील्स 215/50R17 साइज के Continental UltraContact UC7 टायर्स के साथ आते हैं। रियर प्रोफाइल में भी कई बदलाव किए गए हैं। यहां नया रियर डिफ्यूजर और टेलगेट पर लगाया गया स्पॉइलर SUV के स्पोर्टी कैरेक्टर को और बेहतरनी बनाता है।
शानदार इंटीरियर और दमदार सेफ्टी
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट और रियर 4K डैशकैम के रूप में देखने को मिलता है। इसके अलावा ज्यादातर फीचर्स बेस वेरिएंट जैसे ही रखे गए हैं। SUV में लेदर-रैप्ड थ्री-स्पोक स्टीयरिंग वील, शिफ्ट पैडल्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड सपोर्ट साथ ही टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के मामले में भी फ्रॉन्क्स स्पोर्ट काफी एडवांस है।
इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन चेंज असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे ADAS फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और व्हीकल स्वे वार्निंग भी मिलती है। स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर्स में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स शामिल हैं।
K15C 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
मलेशिया में सुजुकी फ्रॉन्क्स केवल K15C 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर से लैस यह इंजन 103 PS की पावर और 138 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से पेयर किया गया है। यह एक माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर इंजन स्टार्ट-स्टॉप, एक्सेलेरेशन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी में मदद करती है। वहीं भारत में मारुति फ्रॉन्क्स 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


