रॉयल एनफील्ड की इस बाइक ने भारत में 10 साल किए पूरे, अब 3 नए कलर्स के साथ स्पेशल एडिशन लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिमालयन 440 में एडवेंचर-फोकस्ड 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक-व्हील कॉम्बिनेशन जारी रखा गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है, जबकि सीट की ऊंचाई 800mm है, जो काफी कम्फर्टेबल है। फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15 लीटर है।

2026 Royal Enfield Himalayan 440 Launch Price Rs 2.29 Lakh
3 नए कलर्स के साथ स्पेशल एडिशन लॉन्च
Royal Enfield Himalayan 440
केवल
₹3,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बजार के लिए अपनी हिमालयन 440 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपए तय की है। यह मोटरसाइकिल हिमालयन के 10 साल पूरे होने होने के सफर का सेलिब्रेशन भी है। ओरिजिनल हिमालयन 411 वाले आसान एडवेंचर-टूरर फॉर्मूले को वापस लाती है। कंपनी ने हिमालयन 440 की बुकिंग अब शुरू हो गई है। खास बात ये है कि इसे नई हिमालयन 450 की जगह नहीं, बल्कि उसके साथ बेचा जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें

हिमालयन का इंजन औह हार्डवेयर

हिमालयन 440 में एडवेंचर-फोकस्ड 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक-व्हील कॉम्बिनेशन जारी रखा गया है। ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm है, जबकि सीट की ऊंचाई 800mm है, जो काफी कम्फर्टेबल है। फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15 लीटर है। ब्रेकिंग हार्डवेयर में टू-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 300mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क शामिल है। इसमें डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जिसे कच्ची सड़कों पर चलाने के लिए स्विच किया जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Royal Enfield Himalayan 440

Royal Enfield Himalayan 440

₹ 2.29 लाख

EMI केवल₹3,000/ माह
अपनी EMI जानें
Yezdi Motorcycles Adventure [2024]

Yezdi Motorcycles Adventure [2024]

₹ 1.98 - 2.07 लाख

EMI केवल₹2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Yezdi Motorcycles Adventure

Yezdi Motorcycles Adventure

₹ 1.98 - 2.33 लाख

EMI केवल₹2,600/ माह
अपनी EMI जानें
Bajaj ADV

Bajaj ADV

₹ 2 लाख से शुरू

EMI केवल₹2,700/ माह
अपनी EMI जानें
TVS Apache RTX 300

TVS Apache RTX 300

₹ 1.99 - 2.29 लाख

EMI केवल₹2,700/ माह
अपनी EMI जानें
KTM 250 Adventure

KTM 250 Adventure

₹ 2.46 लाख

EMI केवल₹3,300/ माह
अपनी EMI जानें

हिमालयन 440 में एक नया 443cc सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 6,250 rpm पर 25.4 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे नए 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसके रेश्यो में बदलाव किए गए हैं। रॉयल एनफील्ड का कहना है कि कम रेश्यो का मकसद कम स्पीड पर राइडिंग को आसान बनाना है, जबकि छठा गियर हाईवे पर कम्फर्ट क्रूजिंग करने में मदद करेगा।

इसके नीचे, हिमालयन 440 में अपग्रेडेड हाफ-डुप्लेक्स स्प्लिट-क्रैडल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन में 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स हैं जो 200mm का ट्रैवल देते हैं। जबकि, पीछे लिंकेज-टाइप रियर मोनोशॉक है जिसमें 180mm का व्हील ट्रैवल मिलता है। मोटरसाइकिल के NVH लेवल में भी सुधार किया गया है।

डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
हिमालयन 440 की एक बात जिसने लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, वह इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल था। इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर मोटरसाइकिल की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनसे पता चला कि ओरिजिनल हिमालयन 411 का खास मल्टी-पॉड डैशबोर्ड वापस नहीं आएगा। कंपनी ने हिमालयन 440 में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन और USB टाइप-C चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इस नई व्यवस्था से इसमें कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं, लेकिन लोगों के रिएक्शन से पता चलता है कि ओरिजिनल हिमालयन का अनोखा कॉकपिट कुछ शौकीनों के लिए मोटरसाइकिल के अट्रैक्शन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।

3 नए कलर ऑप्शन मिलेंगे
हिमालयन 440 के कलर की बात करें तो इसमें सेला ब्लैक, मस्टैंग ब्राउन और नेलोंग व्हाइट जैसे 3 नए कलर ऑप्शन मिलेंगे। शुरुआती प्रोडक्शन यूनिट्स में फ्यूल टैंक पर 10 साल की एनिवर्सरी का खास बैज भी होगा। रॉयल एनफील्ड कई तरह की एक्सेसरीज दे रही है, जिनमें हार्ड पैनियर्स, टॉप बॉक्स, टूरिंग सीट्स, एडवेंचर हैंडगार्ड्स, इंजन गार्ड्स और प्रोटेक्शन एक्सेसरीज शामिल हैं। हिमालयन नेमप्लेट ने अब मार्केट में एक दशक पूरा कर लिया है। कंपनी का कहना है कि ओरिजिनल हिमालयन और 2023 में लॉन्च हुई मौजूदा हिमालयन 450 की मिलाकर दुनिया भर में 3.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़रॉयल एनफील्ड की इस बाइक ने 10 साल किए पूरे, कंपनी ने निकाला स्पेशल एडिशन