Hindi Newsऑटो न्यूज़2026 Renault Duster booking start from 26th January 2026, check all details
गर्दा उड़ाने आई नई रेनो डस्टर SUV, ₹21,000 में शुरू हुई बुकिंग; फीचर्स ऐसे कि लोग लेने को मजबूर हो जाएं

गर्दा उड़ाने आई नई रेनो डस्टर SUV, ₹21,000 में शुरू हुई बुकिंग; फीचर्स ऐसे कि लोग लेने को मजबूर हो जाएं

संक्षेप:

2026 रेनो डस्टर (2026 Renault Duster) ने भारतीय बाजार में दमदार वापसी की है। अब ये एसयूवी और भी ज्यादा दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ आती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 26, 2026 09:56 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

भारतीय कार बाजार में अगर किसी SUV ने रेनो (Renault) को पहचान दिलाई, तो वह डस्टर (Duster) थी। एक समय ऐसा था, जब SUV सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले डस्टर (Duster) का नाम आता था। अब करीब एक दशक बाद रेनो डस्टर 2026 (Renault Duster 2026) में नए अवतार में भारत लौट रही है और इस बार मुकाबला और भी बड़ा है। रेनो (Renault) ने 4.2 से 4.4 मीटर SUV सेगमेंट में फिर से एंट्री करने का फैसला किया है, जहां पहले से ही 13 दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके बावजूद डस्टर (Duster) की ब्रांड रिकॉल वैल्यू आज भी जबरदस्त है। 26 जनवरी 2026 से कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कल दिख सकता है हलचल, जानें क्यों?

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 10.59 - 18.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बुकिंग आज से शुरू

2026 रेनो डस्टर (2026 Renault Duster) की प्री-बुकिंग 26 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। प्री-बुकिंग कराने वालों को इंट्रोडक्टरी कीमत मिलेगी और प्रियॉरिटी डिलीवरी का भी फायदा मिलेगा। कंपनी ने बताया कि नॉन-हाइब्रिड वैरिएंट की डिलीवरी मार्च 2026 से होगी। हाइब्रिड वैरिएंट की दिवाली 2026 के आस-पास होगी।

मॉडर्न डिजाइन

भारत में लॉन्च होने वाली नई डस्टर (Duster) यूरोप में बिकने वाली डेसिया डस्टर पर (Dacia Duster) बेस्ड है, लेकिन इंडिया-स्पेक मॉडल को खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए ट्यून किया गया है। नई डस्टर (Duster) आज भी वही मस्क्युलर और बॉक्सी लुक लेकर आती है, जो इसे असली SUV फील देता है।

एक्सटीरियर की खास बातें

एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें क्लैमशेल स्टाइल फ्लैट बोनट, आइब्रो शेप LED DRLs, LED हेडलैंप और फॉग लाइट्स, सामने बुल-बार स्टाइल सिल्वर स्किड प्लेट, बड़े अलॉय व्हील्स (18-इंच), 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, अनपेंटेड बॉडी क्लैडिंग (रग्ड लुक के लिए), कनेक्टेड LED टेललाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट, 700 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है।

रेनो (Renault) ने इसमें हिमालयन मॉटिफ (Himalayan motif) वाला मेटल प्लाक, येलो कॉन्ट्रास्ट एलिमेंट्स और DUSTER ब्रांडिंग जैसे छोटे लेकिन प्रीमियम टच भी दिए हैं।

इंटीरियर के फीचर्स और स्पेस

नई डस्टर (Duster) का केबिन पहले से कहीं ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम हो गया है। इसमें फाइटर-जेट इंस्पायर्ड डैशबोर्ड, ड्यूल स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट + डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), नया स्टीयरिंग व्हील (येलो स्टिचिंग के साथ), सॉफ्ट-टच मटेरियल्स, लेदरेट सीट्स, येलो स्टिचिंग के साथ वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, गूगल बिल्ट-इन (Google Built-in) (मैप और ऐप सपोर्ट), 360-डिग्री कैमरा और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर दिया गया है। इसमें शानदार ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी और कम्फर्ट के मामले में डस्टर (Duster) अब सेगमेंट में किसी से पीछे नहीं है।

इंजन और पावरट्रेन

इस बार रेनो (Renault) ने डीजल इंजन को अलविदा कह दिया है। 2026 डस्टर (Duster) सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड ऑप्शन में आएगी। पेट्रोल इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल (TCe 100) दिया गया है, जो 100 PS की पावर और बेहतर माइलेज के लिए ट्यून किया गया है।

इसके लोअर वैरिएंट में 1.3L टर्बो पेट्रोल (TCe 160) इंजन उपलब्ध है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है। ये सेगमेंट की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक है।

इसमें हाइब्रिड पावर ई-टेक 160 1.8L पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 1.4 kWh के बैटरी पैक और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है। इसमें 8-स्पीड DHT गियरबॉक्स दिया गया है। रेनो का दावा है कि इस एसयूवी में 80% ड्राइव EV मोड मिलेगा।

प्लेटफॉर्म और वारंटी

नई डस्टर (Duster) CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है, जिसमें 90% तक इंडिया-स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ी बात रेनो (Renault) 7 साल की वारंटी दे रही है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा में से एक है।

ये भी पढ़ें:टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कल दिख सकता है हलचल, जानें क्यों?

क्या फिर से हिट होगी डस्टर?

SUV की बढ़ती डिमांड, दमदार डिजाइन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और लंबी वारंटी के साथ 2026 रेनो डस्टर (2026 Renault Duster) पूरी तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या डस्टर (Duster) एक बार फिर भारतीय SUV खरीदारों के दिलों पर राज कर पाएगी या नहीं?

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।