₹11000 में नई ब्रेजा की बुकिंग शुरू, इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक मिलेगा; टर्बो इंजन के बाद भी कम होगी कीमत
नई मारुति ब्रेजा के टीजर के साथ कंपनी ने इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे ऑनलाइन या फिर डीलर्स के पास जाकर भी बुक कर सकते हैं। टीजर के कार से जुड़ी डिटेल शेयर नहीं की गई है।

मारुति अपनी न्यू जेन ब्रेजा SUV इसी महीने 24 जुलाई को लॉन्च करेगी। कंपनी इसका ऑफिशियली एक टीजर भी जारी कर चुकी है। 2022 में लॉन्च हुई सेकेंड जनरेशन ब्रेजा के लिए पहला बड़ा अपडेट है। इस टीजर के साथ कंपनी ने इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे ऑनलाइन या फिर डीलर्स के पास जाकर भी बुक कर सकते हैं। टीजर में कंपनी ने मैसेज देते हुए कहा, "यह इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका है। और यह आपको हैरान कर देगा। नई ब्रेजा, बुकिंग शुरू।" फिलहाल, टीजर के कार से जुड़ी डिटेल शेयर नहीं की गई है।
सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने कहा, "2016 में लॉन्च होने के बाद से ब्रेजा का शानदार सफर इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बना चुका है। 10 सालों में ब्रेजा ने 14 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीता है, जो इसके बेहतरीन प्रोडक्ट और सेगमेंट में दबदबे का सबूत है। 2026 में नई ब्रेजा ग्राहकों के प्यार का एक बेहतरीन संगम होगी और उत्साह का एक नया आयाम खोलेगी। हम ग्राहकों को आज ही नई ब्रेजा बुक करने और इसे सबसे पहले एक्सपीरियंस करने के लिए आमंत्रित करते हैं।"
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
नई 2026 ब्रेजा में क्या नया मिलने की उम्मीद?
इस फेसलिफ्ट में इंजन और केबिन के अंदर कई महत्वपूर्ण अपग्रेड किए जाएंगे। सबसे बड़े बदलावों में से एक मारुति सुजुकी के 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन का शामिल होना, जो पहले ही फ्रोंक्स में देखा जा चुका है। उस मॉडल में यह इंजन 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
मौजूदा 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के भी लाइनअप में बने रहने की उम्मीद है। CNG वर्जन में एक बड़ा प्रैक्टिकल अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिसमें मौजूदा बूट-माउंटेड टैंक की जगह अंडरबॉडी-माउंटेड CNG सिलेंडर लगाया जा सकता है, जिससे सामान रखने की जगह बढ़ जाएगी। जैसा कि विक्टोरिस में देखा जाता है।
न्यू ब्रेजा के स्पाई शॉट्स से पता चला है कि इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जैसे कि अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नई लाइटिंग और नए एलॉय व्हील डिजाइन शामिल हैं। उम्मीद है कि इसके केबिन में नई अपहोल्स्ट्री, नई ट्रिम फिनिश और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और कम्फर्ट बढ़ाने वाले दूसरे अपग्रेड शामिल हैं।
टर्बो इंजन के बाद भी कम कीमत
फेसलिफ्ट का एक दिलचस्प पहलू टर्बो वैरिएंट की कीमत हो सकती है। हालांकि, 1.0-लीटर टर्बो इंजन, 1.2-लीटर तक के इंजन वाली 4 मीटर से छोटी पेट्रोल गाड़ियों के लिए लागू कम GST स्लैब के दायरे में आता है, इसलिए मारुति इन वैरिएंट की कीमत कॉम्पिटिटिव रख सकती है। न्यू ब्रेजा के वैरिएंट के हिसाब से फीचर्स और कीमतों की डिटेल 24 जुलाई, 2026 को सामने आएगी। यह अपडेटेड SUV इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV3XO, स्कोडा काइलक, टोयोटा टैसर और 4 मीटर से छोटी दूसरी SUV गाड़ियों को टक्कर देगी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


