
न्यू ब्रेजा में CNG सिलेंडर अंडरबॉडी मिलेगा, टेस्टिंग के दौरान फोटो लीक; बड़ा बूट स्पेस बनेगा गेम चेंजर!
मारुति सुजुकी इंडिया ने विक्टोरिस SUV के साथ अपने CNG पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, इस SUV में CNG सिलेंडर को नीचे की तरफ लगाय गया है। इस नए प्रयोग के कार के अंदर बूट स्पेस पूरा मिल रहा है। इस वजह से विक्टोरिस की सेल में भी इजाफा देखने को मिला है।
मारुति सुजुकी इंडिया ने विक्टोरिस SUV के साथ अपने CNG पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, इस SUV में CNG सिलेंडर को नीचे की तरफ लगाय गया है। इस नए प्रयोग के कार के अंदर बूट स्पेस पूरा मिल रहा है। इस वजह से विक्टोरिस की सेल में भी इजाफा देखने को मिला है। अब कंपनी अपने इस सफल CNG सिलेंडर के प्रयोग को दूसरी SUV में भी करना चाहती है। दरअसल, अब अंडरबॉडी CNG सिलेंडर को ब्रेजा में देखा गया है। इसके टेस्ट म्यूल भी सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि इस साल ब्रेजा के नए मॉडल में ये बदलाव देखने को मिलेगा।






True Car Advice द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अपडेटेड ब्रेजा बिना किसी कैमफ्लेज के दिखाई गई है। इसमें कार पूरी तरह से दिख रही है। यह खास यूनिट विक्टोरिस की तरह मारुति के नए अंडरबॉडी S-CNG इम्प्लीमेंटेशन की पुष्टि करती है। यह देखते हुए कि मारुति ने कैमफ्लेज हटाना शुरू कर दिया है। इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
ब्रेजा को MY26 वर्जन के लिए एक अपडेट मिलने वाला है। यह कुछ समय से टेस्टिंग में है। हालांकि, कुछ हल्के डिजाइन अपडेट की अटकलें थीं, लेकिन हाल ही में बिना किसी कैमफ्लेज के देखी गई टेस्ट म्यूल के अनुसार कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसमें रेड कलर की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी थी, जो टेस्ट म्यूल की खासियत होती है।
इस यूनिट में मौजूदा मॉडल जैसी ही हेडलाइट्स और टेल लाइट्स थीं। पहिए भी वैसे ही दिखते हैं। हालांकि, वे पूरी तरह से ब्लैक कलर के हैं। कैमफ्लेज के साथ देखी गई 2026 मारुति ब्रेजा की मुख्य खासियत इसकी अंडरबॉडी S-CNG टेक्नोलॉजी है। हालांकि, CNG टैंक अभी भी बड़ा और सिंगल है। मारुति सुजुकी ने इसकी जगह बदल दी है, जिससे मारुति के पिछले S-CNG मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लायक बूट स्पेस मिलता है।
हालांकि, मौजूदा ब्रेजा का S-CNG इम्प्लीमेंटेशन टाटा और हुंडई जैसे डायरेक्ट कॉम्पटीटर की तुलना में सबसे कम इनोवेटिव है, क्योंकि दोनों ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी देते हैं। अब, मारुति 2026 ब्रेजा के साथ अंडरबॉडी CNG टेक्नोलॉजी देगी और मौजूदा मॉडल के मुकाबले बेहतर कार्गो सॉल्यूशन देगी। टाटा के सॉल्यूशन के विपरीत, इस नए इम्प्लीमेंटेशन के साथ कोई स्पेयर व्हील नहीं होगा।
2026 ब्रेजा के इंटीरियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं, ताकि ओवरऑल लुक को बेहतर बनाया जा सके। इसमें मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह बड़ी 10.1-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिल सकती है। इस बार वेंटिलेटेड सीटें जोड़ी जा सकती हैं। अगर 2025 अर्टिगा अपडेट को देखें तो थोड़ी संभावना है कि मारुति सुजुकी 2026 ब्रेजा को गुपचुप लॉन्च कर सकती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




