तहलका मचाने आ रहा महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट, देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा अपनी Big Daddy of SUVs यानी स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। अगर आप भी स्कॉर्पियो-N खरीदने की सोच रहे हैं और इसके फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको इसके टॉप 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

तहलका मचाने आ रहा महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट, देखने को मिल सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio-N) की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अब कंपनी इस पॉप्युलर - Big Daddy of SUVs को एक हाई-टेक फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। बीते कुछ दिनों से यह अपकमिंग फेसलिफ्ट काफी चर्चा में है। इसके कुछ स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं। अगर आप भी स्कॉर्पियो-N खरीदने की सोच रहे हैं और इसके फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको इसके टॉप 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं स्कॉर्पियो-N में हमें क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नए मॉडर्न फीचर्स और इंटीरियर चेंज

नए और बड़े डिस्प्ले को फिट करने के लिए महिंद्रा ने सेंटर कंसोल को नया डिजाइन दिया है। वर्टिकल एसी वेंट को अब टचस्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टली प्लेस किया गया है। सेंटर कंसोल पर नया सैटिन सिल्वर सराउंड इसके लुक को और प्रीमियम बनाता है। अच्छी बात है कि फिजिकल कंट्रोल को अभी भी ऑफर किया जाएगा। इसमें आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए कंपनी डॉल्बी एटमॉस के साथ प्रीमियम हार्मन कार्डन ऑडियो सेटअप भी देगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen Taigun Facelift

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नया डिजाइन

स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट दिखने में काफी हद तक अभी वाले मॉडल की तरह ही होगी। कुछ बदलावों के साथ कंपनी इसे एक रिफ्रेश्ड लुक देने वाली है। इसमें अपग्रेडेड ग्रिल और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाला एयर डैम होगा। साथ ही बम्पर में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। एसयूवी में पहले की तरह ही दमदार एलईडी हेडलाइट्स और सी-शेप वाले फॉग लैंप्स मिलेंगे। अपडेटेड स्कॉर्पियो में नए 5-स्पोक 18-इंच अलॉय वील्स ऑफर किए जाएंगे। वहीं, टेल-लैंप्स के लिए नए एलईडी सिग्नेचर और एक अपडेटेड लोअर बम्पर भी देखने को मिल सकता है।

पैनोरमिक सनरूफ

स्कॉर्पियो-N का जो मॉडल इस वक्त मार्केट में उपलब्ध है, उसमें सिंगल-पेन सनरूफ है। स्पाई फोटोज से यह लगभग कन्फर्म है कि स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में हमें ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिलेगा। ग्लास रूफ सेकेंड-रो तक फैला होगा, जिससे केबिन काफी एयरी फील होगा। उम्मीद है कि कम कीमत वाले वेरिएंट में कंपनी सिंगल-पेन सनरूफ ही ऑफर करेगी, जबकि पैनोरमिक सनरूफ टॉप-स्पेक मॉडल में दिया जा सकता है।

ट्विन 10.25 इंच डिजिटल डिस्प्ले

फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो-N में रिवाइज्ड डैशबोर्ड लेआउट होगा। इसमें कंपनी थार रॉक्स जैसा डिस्प्ले दे सकती है। मौजूदा मॉडल में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है। 2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में बेहतर यूजर इंटरफेस और फास्ट प्रोसेसिंग के साथ एक नई 10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलेगी। साथ ही सेमी-ऐनालॉग डायल की जगह एक नई 10.25 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा, जो फुल-स्क्रीन नेविगेशन और ADAS अलर्ट दिखाएगा।

360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा

स्कॉर्पियो-N के टेस्ट मॉडल में ORVM और फ्रंट ग्रिल में इंटीग्रेटेड कैमरे को देखा गया। इससे कन्फर्म होता है कि स्कॉर्पियो-एन में कंपनी हाई-डेफिनिशन 360-डिग्री कैमरा सिस्टम ऑफर करने वाली है। इसके अलावा इस एसयूवी में 'ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर' भी हो सकता है जो टर्न सिग्नल यूज करने पर एक्टिवेट हो जाएगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।