भारत में लॉन्च हुई ये प्रीमियम मोटरसाइकिल, कंपनी ने ये नया कलर भी जोड़ा; जानिए कितनी रखी कीमत?
कीवे V302C में अभी भी 298cc का वी-ट्विन इंजन लगा है, जो बेल्ट-ड्रिवेन ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 8,500rpm पर 29.5hp की पावर और 6,500rpm पर 26.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के आगे के हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे के हिस्से में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं।

हंगरी की मोटरसाइकिल कंपनी कीवे (Keeway) ने 2026 के लिए V302C में एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है। यह नया येलो शेड पहले से मौजूद रेड और ब्लैक ऑप्शन के साथ जुड़ गया है। V302C, ब्रांड की इंडिया वेबसाइट पर अभी लिस्टेड तीन मॉडलों में से एक है। बाकी दो मॉडल SR 125 और SR 250 हैं। यह अपने छोटे कैपेसिटी वाले वी-ट्विन इंजन की वजह से सबसे अलग दिखता है।






कीवे V302C में अभी भी 298cc का वी-ट्विन इंजन लगा है, जो बेल्ट-ड्रिवेन ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 8,500rpm पर 29.5hp की पावर और 6,500rpm पर 26.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के आगे के हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे के हिस्से में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। इसमें दोनों तरफ कास्ट एलॉय व्हील लगे हैं। वहीं, आगे 300mm की डिस्क और पीछे 240mm की डिस्क दी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Keeway V302C
₹ 4.07 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 650
₹ 3.61 - 3.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.15 - 3.63 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Super Meteor 650
₹ 3.99 - 4.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फीचर्स की बात करें तो V302C में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS, पूरी तरह से LED लाइटिंग, एक सिंगल-पीस सीट और 15-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में हेडलाइट और टेललाइट में ऑल LED लाइटिंग मिलती हैं। वहीं, डिजिटल कंसोल में स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल जैसी डिटेल मिलती हैं। इसका माइलेज करीब 37.03 Kmpl तक है।
4.22 लाख रुपए की अपडेटेड कीमत इसे GST से पहले के लेवल के करीब ले आती है। बता दें कि इस बाइक की कीमत पहले 4.29 लाख रुपए थी। इसके बाद आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया (AARI) जो भारत में कीवे, जोंटेस, क्यूजे मोटर और बेनेली जैसे ब्रांड्स को डिस्ट्रीब्यूट करती है, उसने GST का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया, जिससे इसकी कीमत घटकर 3.99 लाख रुपए हो गई थी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


