Hindi Newsऑटो न्यूज़2026 Kawasaki Z1100 Launched At Rs 12.79 Lakh, check all details
AI जितनी स्मार्ट बाइक! फीचर्स ऐसे कि कारों में भी नहीं मिलते, लॉन्चिंग के बाद बंपर डिमांड देख कंपनी भी हैरान

AI जितनी स्मार्ट बाइक! फीचर्स ऐसे कि कारों में भी नहीं मिलते, लॉन्चिंग के बाद बंपर डिमांड देख कंपनी भी हैरान

संक्षेप: नई कावासाकी Z1100 (Kawasaki Z1100) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत सिर्फ 12.79 लाख से शुरू होती है। इसमें मिलने वाला इंजन 136bhp की धांसू पावर जेनरेट करने में सक्षम है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं। 

Fri, 14 Nov 2025 02:07 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में स्पोर्ट बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि कावासीक इंडिया (Kawasaki India) ने अपनी नई Z1100 सुपरनेकेड बाइक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में 12.79 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है। यह बाइक न सिर्फ पहले से ज्यादा पावरफुल है, बल्कि अब इसमें और भी हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम स्पोर्ट्स राइडर्स के लिए और खास बना देते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:34Km के माइलेज वाली मारुति कार पर आया ₹52100 का डिस्काउंट, कीमत 4.69 लाख

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki  W175

Kawasaki W175

₹ 1.22 - 1.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP160

Honda SP160

₹ 1.21 - 1.28 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Unicorn

Honda Unicorn

₹ 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar 150

Bajaj Pulsar 150

₹ 1.05 - 1.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Keeway SR125

Keeway SR125

₹ 1.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZ X Hybrid

Yamaha FZ X Hybrid

₹ 1.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंजन और परफॉर्मेंस

नई कावासाकी Z1100 (Kawasaki Z1100) में 1,099cc का इनलाइन-4, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 136bhp की दमदार पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह वही इंजन है, जो निंजा (Ninja) 1100SX में भी मिलता है। इसकी पावर डिलीवरी स्मूथ है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह इंजन जोरदार परफॉर्मेंस देता है, यानी शहर में भी मजा और हाईवे पर भी धमाल देखने को मिलेगा।

डिजाइन कैसी है?

इसमें Sugomi DNA अभी भी जिंदा है। कावासाकी (Kawasaki) की पहचान बन चुका सुगोमी (Sugomi) डिजाइन लैंग्वेज Z1100 में भी पूरी तरह बरकरार है। सामने से दिखने वाला ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प सेटअप, शार्प टैंक डिजाइन, एग्रेसिव फ्यूल टैंक सेल्स और स्पोर्टी टेल सेक्शन सबकुछ ऐसा है कि बाइक एक हंटर जैसी लगती है। अब Z1100 दिखने में पहले से भी ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम फील देती है।

फीचर्स में अब स्मार्ट टेक्नोलॉजी का तड़का

कावासाकी (Kawasaki) ने Z1100 को खूब सारे एडवांस फीचर्स से लैस किया है, जैसे कि इसमें 5 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर दिए गए हैं। इसमें कॉल और मैसेज अलर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 5-एक्सिस IMU (इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट), दो पावर मोड्स, 3 लेवल्स का ट्रैक्शन कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, क्रूज कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, यानि टेक्नोलॉजी और राइडिंग एक्सपीरियंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Z1100 में शोवा (Showa) की फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन यूनिट्स दी गई हैं, जो राइड को स्मूथ और कंट्रोल्ड बनाती हैं। इसमें टोकिको (Tokico) ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जबकि ग्रिप के लिए डनलॉप स्पोर्टमैक्स Q5A (Dunlop Sportmax Q5A) टायर्स दिए गए हैं। ये सेटअप ट्रैक और सिटी दोनों में बाइक को शानदार कंट्रोल देता है।

मुकाबला किससे?

नई कावासाकी Z1100 (Kawasaki Z1100) का सीधा मुकाबला होंडा CB1000 हॉर्नेट SP (Honda CB1000 Hornet SP) से है, जिसकी कीमत 13.29 लाख (एक्स-शोरूम) है। मतलब Z1100 न सिर्फ ज्यादा पावरफुल है, बल्कि कीमत में भी थोड़ी सस्ती है, जिससे यह परफॉर्मेंस बाइकर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:हुंडई वेन्यू के 10 ऐसे पैसा वसूल फीचर्स, जो मारुति ब्रेजा में भी नहीं मिलते

कावासाकी Z1100 (Kawasaki Z1100) काफी अपडेटेड बाइक है। इसके डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखकर साफ है कि यह बाइक उन राइडर्स के लिए बनी है, जो थ्रिल और स्टाइल दोनों चाहते हैं। अगर आप 2026 में एक पावरफुल और प्रीमियम सुपरनेकेड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो कावासाकी Z1100 (Kawasaki Z1100) आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।