Hindi Newsऑटो न्यूज़2026 Kawasaki Versys 1100 Launched at Rs 13.89 Lakh, know all details
BMW और डुकाटी के पसीने छुड़ाने आई ये नई बाइक, फीचर्स ऐसे कि कार भी शर्मा जाए; कीमत इतनी कि महिंद्रा थार आ जाए

BMW और डुकाटी के पसीने छुड़ाने आई ये नई बाइक, फीचर्स ऐसे कि कार भी शर्मा जाए; कीमत इतनी कि महिंद्रा थार आ जाए

संक्षेप:

2026 कावासाकी वर्से 1100 (2026 Kawasaki Versys 1100) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 13.89 लाख रुपये है, जो महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत (12.25 लाख -एक्स-शोरूम) से भी ज्यादा है। कंपनी ने इसमें अब और भी ज्यादा पावर, स्मूद और एडवेंचरस फीचर्स जोड़े हैं।

Mon, 20 Oct 2025 02:11 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत में एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए कावासाकी (Kawasaki) ने बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई 2026 कावासाकी वर्से 1100 (2026 Kawasaki Versys 1100) को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 13,89,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत (12.25 लाख -एक्स-शोरूम) से भी ज्यादा है। यह बाइक अब पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन, बेहतर ट्यूनिंग और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ आई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगे

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Versys 1100

Kawasaki Versys 1100

₹ 13.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Street Triple

Triumph Street Triple

₹ 10.17 - 12.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja 1100SX

Kawasaki Ninja 1100SX

₹ 13.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 890 Duke R

KTM 890 Duke R

₹ 14.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ducati Monster

Ducati Monster

₹ 12.95 - 15.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja ZX 6R

Kawasaki Ninja ZX 6R

₹ 12.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

वर्से 1000 की जगह अब वर्से 1100

कावासाकी ने फरवरी 2025 में वर्से 1000 को रिप्लेस करते हुए वर्से1100 को भारत में पेश किया था। अब 2026 मॉडल के साथ कंपनी ने इस बाइक के इंजन को और रिफाइन किया है, जिससे राइड क्वॉलिटी और स्मूथनेस दोनों में सुधार हुआ है।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Versys 1100 में एक दमदार इंजन दिया गया है। इसमें 1,099cc इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स और रिटर्न-शिफ्ट ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके पावर आउटपुट की बात करें तो ये इंजन 133hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह आंकड़े पुरानी वर्से (Versys) 1000 से कहीं ज्यादा हैं, जिससे यह बाइक अब हाईवे पर और भी धमाकेदार प्रदर्शन करती है।

कावासाकी ने इंजन ट्यूनिंग को इस तरह डिजाइन किया है कि बाइक लो से हाई RPM तक बिना किसी झटके के स्मूद एक्सेलेरेशन देती है। थ्रॉटल खोलते ही इसका थ्रोटल ग्रोवल (इंटेक साउंड) सुनने लायक होता है, जो हर एडवेंचर राइडर को रोमांचित कर देता है।

लॉन्ग राइड्स के लिए बनी मशीन

नई वर्से 1100 को खास तौर पर लॉन्ग टूरिंग और क्रूजिंग के लिए तैयार किया गया है। कावासाकी ने इसके ECU (इंजन कंट्रोल यूनिट) को ऑप्टिमाइज किया है, ताकि फ्यूल एफिशिएंसी भी बेहतर हो सके। इसके अलावा इसमें एक बड़ा 21-लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे आपको बार-बार पेट्रोल पंप नहीं खोजना पड़ेगा। यानी यह बाइक पावर + माइलेज दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी

कावासाकी ने Versys 1100 को एडवांस सेफ्टी सिस्टम्स से लैस किया है, जिनमें फिसलन भरी सड़कों पर बेहतर ग्रिप देने के लिए KTRC (Kawasaki Traction Control), कॉर्नर लेते वक्त स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए KCMF (Kawasaki Cornering Management Function) और ब्रेकिंग को स्मूद और सुरक्षित बनाए रखने के लिए KIBS (Kawasaki Intelligent Anti-lock Brake System) जैसे फीचर दिए गए हैं। इन सब फीचर्स की मदद से वर्से 1100 को पावरफुल और इंटेलिजेंट भी कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:इस कार के डिजाइन को देखकर मॉडल नहीं जान पाएंगे, ये है कन्वर्टिबल मारुति 800

कंफर्ट और डिजाइन

भले ही इसका डिजाइन पिछले मॉडल जैसा है, लेकिन फिट और फिनिश में सुधार किया गया है। इसमें ऊंचा हैंडलबार और चौड़ा सीटिंग पोजिशन, बेहतर एयरोडायनेमिक फेयरिंग और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है, जो लंबी राइड को आरामदायक बनाती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।