बाइक लवर्स के लिए गोल्डन चांस! इस सुपरबाइक पर आई ₹2.50 लाख की छूट, साल खत्म होने से पहले कंपनी ने खोला ऑफर्स का पिटारा

बाइक लवर्स के लिए गोल्डन चांस! इस सुपरबाइक पर आई ₹2.50 लाख की छूट, साल खत्म होने से पहले कंपनी ने खोला ऑफर्स का पिटारा

संक्षेप:

ये साल खत्म होने से पहले अगर आप एक सुपरबाइक खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि अभी 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R (2026 Kawasaki Ninja ZX-10R) पर 2.50 लाख का धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। 

Dec 11, 2025 11:22 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुपरबाइक प्रेमियों के लिए कावासाकी (Kawasaki) ने दिसंबर 2025 को और भी रोमांचक बना दिया है। कंपनी ने अपनी 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R (2026 Kawasaki Ninja ZX-10R) पर पूरे 2.5 लाख का भारी डिस्काउंट अनाउंस किया है। यह ऑफर बेहद लिमिटेड समय के लिए है और 31 दिसंबर 2025 तक ही मान्य रहेगा। ऑन-रोड कीमत पर इतनी बड़ी कटौती के बाद ZX-10R की इफेक्टिव कीमत अब करीब 21.10 लाख हो जाती है, जो इस सेगमेंट की सुपरबाइक्स के लिए काफी आकर्षक है। आइए जरा विस्तार से इस डिस्काउंट ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं

क्यों है यह ऑफर इतना खास?

2026 कावासाकी निंजा ZX-10R (2026 Kawasaki Ninja ZX-10R) बाइक पर 2.5 लाख का सीधा फायदा ग्राहकों के लिए बड़ा बेनिफिट है। इस क्लास में शायद ही कभी इतना भारी डिस्काउंट मिलता है। कस्टूमर के लिए ये ऑन-रोड कीमत में काफी बड़ी बचत है। हालांकि, ये ऑफर केवल 31 दिसंबर 2025 तक वैलिड रहेगा।

कब हुई थी लॉन्चिंग?

2026 कावासाकी निंजा ZX-10R (2026 Kawasaki Ninja ZX-10R) को सितंबर 2025 में 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

दमदार इंजन और हाई-एंड परफॉर्मेंस

इस बाइक में 998cc इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13,000 rpm पर 193 BHP की पावर (202 BHP (RAM Air के साथ) और 11,400 rpm पर 112 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि ZX-10R अपनी क्लास में परफॉर्मेंस के मामले में किसी से कम नहीं है।

किससे है मुकाबला?

इस सुपरबाइक का सीधा मुकाबला BMW S1000RR और Ducati Panigale V4 से होता है, जिन्हें दुनिया की सबसे पॉपुलर लीटर-क्लास सुपरबाइक्स माना जाता है।

ये बाइक हार्डकोर राइडर्स के लिए बनी है। ये ट्यूबुलर डायमंड फ्रेम पर बेस्ड है। इसमें सामने USD फ्रंट फोर्क और रियर में फुली-एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलते हैं। ये सेटअप बाइक को ट्रैक और हाईवे दोनों पर बेहतरीन कंट्रोल और स्टेबिलिटी देते हैं।

किसके लिए है यह बाइक?

ये बाइक हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक चाहने वालों के लिए है। इसके अलावा ट्रैक राइडिंग पसंद करने वालों के लिए है। ये बाइक BMW S1000RR या Panigale जैसी बाइक्स का बजट-फ्रेंडली विकल्प भी है। अगर आपका इस एक्सक्लूसिव ऑफर में बड़ी बचत करने का प्लान हो तो यह परफेक्ट मौका है।

read moreये भी पढ़ें:
मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं

अगर आप लंबे समय से एक सुपरबाइक खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R (2026 Kawasaki Ninja ZX-10R) पर 2.5 लाख का डिस्काउंट ऐसा ऑफर है, जो अक्सर नहीं मिलता है। इसलिए, अगर आप ये बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो 31 दिसंबर से पहले ये डील क्रैक कर लीजिए।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।