E20 पेट्रोल पर दौड़ने वाली पावरफुल बाइक हुई लॉन्च, जबर्दस्त है लुक, कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा
कावासाकी ने 2026 Kawasaki Ninja 500 को लॉन्च कर दिया है। नए अपडेट के साथ अब यह बाइक E20 फ्यूल कम्पैटिबल हो गई है। बाइक का इंजन करीब 45 हॉर्सपावर की ताकत और 42.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कावासाकी ने इंडियन मार्केट में नई 2026 Kawasaki Ninja 500 को लॉन्च कर दिया है। इस स्पोर्ट्स बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है। नए अपडेट के साथ अब यह बाइक E20 फ्यूल कम्पैटिबल हो गई है। इस बाइक को कंपनी अपने मशहूर Lime Green कलर ऑप्शन में भी ऑफर कर रही है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि Kawasaki Ninja 500 को भारत में बंद किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए 2026 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस बार बदलाव ज्यादा बड़े नहीं हैं, लेकिन नए फ्यूल नियमों के अनुसार बाइक का E20 कम्पैटिबल होना एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इस बाइक के बारे में।
डिजाइन और फीचर्स के मामले में जबर्दस्त
डिजाइन की बात करें तो बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह शार्प बॉडीवर्क, ट्विन LED हेडलाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक और फुल-फेयरिंग डिजाइन मिलता है। यही डिजाइन इसे एक असली सुपरस्पोर्ट बाइक जैसा लुक देता है। फीचर्स की बात करें, तो बाइक में पहले वाले मॉडल जैसा ही सेटअप मिलता है। इसमें डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Kawasaki Rideology ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग, ड्यूल-चैनल ABS और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kawasaki Ninja 500
₹ 5.66 - 5.76 लाख
Aprilia RS 457
₹ 4.22 - 4.37 लाख
CFMoto 650NK
₹ 4.29 लाख
CFMoto 650GT
₹ 5.59 लाख
Benelli 502 C
₹ 5.25 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
45 हॉर्सपावर की ताकत और 42.6Nm का टॉर्क
इंजन की बात करें, तो नई निंजा 500 में वही 451cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 45 हॉर्सपावर की ताकत और 42.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी इसमें पहले की तरह असिस्ट और स्लिपल क्लच भी स्टैंडर्ड ऑफर रही है। यह इंजन अपनी स्मूद परफॉर्मेंस और आसान राइडिंग के लिए जाना जाता है।
दोनों वील्स में दिए गए हैं डिस्क ब्रेक्स
सस्पेंशन की जहां तक बात है, तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए दोनों वील्स में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। खास बात है कि ये कंपनी इनमें ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर ऑफर कर रही है। 2026 कावासाकी निंजा 500 पहले के मुकाबले 10 हजार रुपये महंगी हो गई है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि इस बाइक को भारत में Completely Built Unit (CBU) के तौर पर इंपोर्ट किया जाता है, जिससे इसकी कीमत थोड़ी महंगी है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


