मार्केट में तहलका मचाने आई ये भौकाली 7-सीटर SUV, ADAS समेत कई एडवांस फीचर से लैस; बस इतनी है कीमत
जीप मेरेडियन का ट्रैक एडिशन (Jeep Meridian Track Edition) लॉन्च हो गया है। ये उन ग्राहकों के लिए है, जो 7-सीटर SUV में प्रीमियम लुक, ज्यादा कम्फर्ट और दमदार डीजल परफॉर्मेंस चाहते हैं। ये न्यू स्लाइडिंग सेकेंड रो और एडवांस फीचर्स के साथ आती है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

जीप इंडिया (Jeep India) ने अपनी लोकप्रिय 7-सीटर SUV जीप मेरेडियन (Jeep Meridian) का नया और लिमिटेड एडिशन वर्जन मेरेडियन ट्रैक एडिशन (Meridian Track Edition) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹35.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह नया एडिशन मेरेडियन (Meridian) के ओवरलैंड (Overland) वैरिएंट पर आधारित है, लेकिन इसमें स्टाइल, कम्फर्ट और फीचर्स के मामले में कई खास बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे आरामदायक जीप मेरेडियन (Jeep Meridian) है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Meridian
₹ 23.33 - 36.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Compass
₹ 17.73 - 30.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Urbania
₹ 30.51 - 37.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
140mm स्लाइडिंग सेकेंड रो
इस नए ट्रैक एडिशन (Track Edition) की सबसे बड़ी खासियत 140mm तक मिलने वाली आगे-पीछे स्लाइड होने वाली सेकेंड रो (Second Row) है। इससे सेकेंड लाइन में बैठना और उतरना आसान हो जाता है। इसमें लंबी यात्रा में बेहतर लेगरूम मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है। इससे परिवार के साथ लंबी ड्राइव में ज्यादा आराम मिलता है। जीप (Jeep) का कहना है कि यह अपडेट ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर जोड़ा गया है।
जीप कॉन्फिडेंस 7 प्रोग्राम
ट्रैक एडिशन (Track Edition) के साथ कंपनी जीप कॉन्फिडेंस (Jeep Confidence) 7 पैकेज दे रही, जिसमें 7 साल तक की वारंटी, अस्योर्ड बायबैक, मेंटेनेंस पैकेज, रोडसाइड असिस्टेंस, प्रियोरिटी सर्विस शामिल है, यानी मालिकाना अनुभव भी प्रीमियम होगा।
एक्सटीरियर में नया अंदाज
ट्रैक एडिशन (Track Edition) को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश (ग्रिल, बैज, मोल्डिंग्स), डार्क एस्प्रेसो ग्रिल, खास ट्रैक एडिशन (Track Edition) हुड डीकल, एक्सक्लूसिव बैजिंग, 18-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम नजर आता है।
केबिन में लग्जरी का एहसास
इंटीरियर की तरफ भी काफी अपग्रेड देखने को मिलते हैं। इसमें ड्यूल-टोन ट्यूपिलो (Tupelo) इंटीरियर, सुएड इंसर्ट्स और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है। इसमें 12-वे पावर्ड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम एल्पाइन (Alpine) साउंड सिस्टम, 10.1-इंच यूकनेक्ट 5 टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉएड ऑटो (Android Auto), 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS (10 से ज्यादा एक्टिव सेफ्टी फीचर्स) दिया गया है, यानी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट दोनों में जबरदस्त पैकेज मिलता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
ट्रैक एडिशन (Track Edition) में वही भरोसेमंद 2.0-लीटर MultiJet II डीजल इंजन मिलता है, जो 170 HP की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 2WD और 4WD दोनों विकल्प मिलता है। इसके 4×4 वैरिएंट में जीप (Jeep) का Selec-Terrain सिस्टम भी मिलता है, जिससे ऑफ-रोडिंग और बेहतर हो जाती है।
कीमत क्या है?
जीप मेरेडियन ट्रैक एडिशन AT की कीमत ₹35,95,000 रुपये है। वहीं, मेरेडियन ट्रैक AT 4×4 की कीमत ₹37,82,000 है। इसके अलावा AXS पैक (अनिवार्य) की प्राइस ₹9,200 है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




