Hindi Newsऑटो न्यूज़2026 Jeep Meridian Launched In India at Rs. 30.01 Lakh, check all details
आ गई टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली ये धाकड़ SUV, 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स; 4×4 सिस्टम भी दे दिया

आ गई टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली ये धाकड़ SUV, 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स; 4×4 सिस्टम भी दे दिया

संक्षेप:

2026 जीप मेरिडियन (2026 Jeep Meridian) भारत में लॉन्च हो गई है। इंडियन मार्केट में इसकी कीमत 30.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये SUV 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 4×4 सिस्टम से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

Jan 21, 2026 05:43 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

जीप इंडिया (Jeep India) ने भारत में अपडेटेड 2026 जीप मेरेडियन (2026 Jeep Meridian) को लॉन्च कर दिया है। इस 3-रो SUV की शुरुआती कीमत 30.01 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नए मॉडल ईयर अपडेट में जीप (Jeep) ने एक ऐसा बदलाव किया है, जो फैमिली और लॉन्ग ट्रैवल करने वालों के लिए काफी काम का है – स्लाइडिंग सेकेंड-रो सीट्स। यह फीचर अब लिमिटेड (Limited) और ओवरलैंड (Overland) वैरिएंट्स में दिया जा रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

अब और ज्यादा फ्लेक्सिबल केबिन

2026 जीप मेरेडियन (2026 Jeep Meridian) का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया सेकेंड-रो सीट सेटअप है। अब सेकेंड रो की सीट्स 140mm तक आगे-पीछे स्लाइड हो सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से दूसरी और तीसरी लाइन में ज्यादा लेगरूम दे सकते हैं, या पीछे के बूट स्पेस को बढ़ा सकते हैं।

इतना ही नहीं, 40:60 स्प्लिट सेकेंड-रो में छोटा हिस्सा 310mm और बड़ा हिस्सा 290mm तक स्लाइड कर सकता है। साथ ही सीट्स को 33 डिग्री तक आगे झुकाया जा सकता है, जिससे 3-रो में चढ़ना-उतरना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। बेहतर कम्फर्ट के लिए सीट का टॉर्सो एंगल 23 डिग्री रखा गया है, जिसमें 12 डिग्री का अतिरिक्त रिक्लाइन भी मिलता है।

डिजाइन वही, प्रीमियम फील बरकरार

डिजाइन की बात करें तो 2026 जीप मेरेडियन (2026 Jeep Meridian) में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें जीप (Jeep) की पहचान बने 7-स्लॉट ग्रिल, LED लाइटिंग और दमदार रोड प्रेजेंस बरकरार है। केबिन के अंदर भी वही प्रीमियम टच देखने को मिलता है, जहां सॉफ्ट-टच मटेरियल और बेहतर फिनिश दी गई है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स के मामले में 2026 जीप मेरेडियन (2026 Jeep Meridian) पहले से ही मजबूत SUV है और 2026 मॉडल में यह सिलसिला जारी रहता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलती हैं। इसके अलावा लेदरेट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो SUV में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जीप (Jeep) का यू-कनेक्ट (Uconnect) कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है, जिसमें रिमोट फंक्शन्स और रियल-टाइम व्हीकल डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं।

सेफ्टी में भी दमदार

2026 जीप मेरेडियन (2026 Jeep Meridian) में 70 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। चुनिंदा वैरिएंट्स में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) भी मिलते हैं, जिससे हाईवे ड्राइव और ज्यादा सुरक्षित हो जाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल तौर पर SUV में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जरूरत पड़ने पर जीप (Jeep) का सेलेक्ट-टेरेनTerrain 4×4 सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका ARAI माइलेज 16.25 kmpl तक है।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

कीमत कितनी है

अपडेटेड 2026 जीप मेरेडियन (2026 Jeep Meridian) की कीमत 30.01 लाख से शुरू होती है, जबकि पूरी मेरेडियन (Meridian) रेंज की शुरुआती कीमत 23.33 लाख (एक्स-शोरूम) बनी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।