इस पिकअप के सभी वैरिएंट की कीमतों का हुआ खुलासा, अब खरीदने के लिए ₹94000 ज्यादा लगेंगे

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इसुज़ु ने भारत भारत में अपडेटेड 2026 V-क्रॉस लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.50 लाख रुपए है। MY26 अपडेट में डिजाइन में बदलाव, फीचर में बदलाव और वैरिएंट रेंज में बदलाव किए गए हैं। यह पिक-अप टोयोटा हिलक्स जैसी गाड़ियों को टक्कर देती रहेगी।

इस पिकअप के सभी वैरिएंट की कीमतों का हुआ खुलासा, अब खरीदने के लिए ₹94000 ज्यादा लगेंगे
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

इसुज़ु ने भारत भारत में अपडेटेड 2026 V-क्रॉस लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.50 लाख रुपए है। MY26 अपडेट में डिजाइन में बदलाव, फीचर में बदलाव और वैरिएंट रेंज में बदलाव किए गए हैं। यह पिक-अप टोयोटा हिलक्स जैसी गाड़ियों को टक्कर देती रहेगी। वैरिएंट में बदलाव के साथ, कंपनी ने V-क्रॉस के एंट्री-लेवल Z 4x2 AT वैरिएंट को बंद कर दिया है। जबकि मॉडल रेंज के बाकी सभी वैरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

V-क्रॉस Z 4x4 MT, Z प्रेस्टीज 4x4 MT और Z प्रेस्टीज 4x4 AT वैरिएंट की कीमतों में क्रम से 52,000 रुपए, 94,000 रुपए और 63,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतें 25.50 लाख रुपए से 30 लाख रुपए के बीच हो गई हैं। चलिए इसकी वैरिएंट वाइज कीमतों पर नजर डालते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 21.05 - 30 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
2026 V-क्रॉस की नई एक्स-शोरूम कीमतें
मॉडलएक्स-शोरूम कीमतें
V-Cross 4WD MT Z Standard₹25,50,260
V-Cross 4WD MT Z Premium₹25,78,630
V-Cross 4WD MT Z Prestige Standard₹26,99,590
V-Cross 4WD MT Z Prestige Premium₹27,28,000
V-Cross 4WD AT Z Prestige Standard₹29,99,640
V-Cross 4WD AT Z Prestige Premium₹30,28,110

इसुजु V-क्रॉस का डिजाइन और इंटीरियर
2026 V-क्रॉस में मॉडल में फ्रंट लुक को थोड़ा रिफ्रेश किया गया है। इसमें नए डुअल-टोन 18-इंच एलॉय व्हील, बॉडी-कलर फॉग लाइट सराउंड और फ्रंट स्किड प्लेट, ग्रिल के लिए ब्लैक सराउंड, और ORVMs पर नए LED टर्न इंडिकेटर्स हैं। इसके इंटीरियर में रिफ्रेश्ड इसुज़ु V-क्रॉस में अब फ्लोटिंग 10.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी और डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर लेदरेट इंसर्ट हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), 8-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है। इसका मतलब है कि अब यह पिकअप सिर्फ ताकतवर ही नहीं, बल्कि फीचर-लोडेड भी है।

इसुजु V-क्रॉस का इंजन
अपडेटेड V-क्रॉस में वही 1.9-लीटर डीजल इंजन है जो 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट्स के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 161bhp और 360Nm है। इसके अलावा, 4x2 वैरिएंट के आने के साथ, एक 4x4 सिस्टम स्टैंडर्ड है। यह इंजन पहले से ही अपनी मजबूती और भरोसे के लिए जाना जाता है।

इसुजु V-क्रॉस के राइवल्स
भारतीय बाजार में इसुजु V-क्रॉस (Isuzu V-Cross) का सीधा मुकाबला टोयोटा हिलक्स (Toyota Hilux) से होता है। हालांकि, भारत में लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट काफी छोटा है, इसलिए खरीदार इसे कुछ ऑफ-रोड और प्रीमियम SUV के ऑप्शन के रूप में भी देखते हैं। वैसे, इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो N पिकअप भी आने वाला है। कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। इसके टेस्टिंग के दौरान के क्लियर फोटोज भी सामने आ चुके हैं। इसे जल्द भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।