
होंडा की ये मोटरसाइकिल अब हो गई ज्यादा स्टाइलिश, कंपनी ने नया कलर ऑप्शन जोड़ा; देखें डिटेल
होंडा ने इंटरनेशनल मार्केट में 2026 के लिए अपनी एंट्री-लेवल CB को अपडेट किया है। CB125R में सिर्फ चार शानदार नए कलर्स ऑप्शन मिले हैं, जबकि मैकेनिकली इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया कलर पैलेट बोल्ड और अंडरस्टेटेड शेड्स का अच्छा मिक्स है।
होंडा ने इंटरनेशनल मार्केट में 2026 के लिए अपनी एंट्री-लेवल CB को अपडेट किया है। CB125R में सिर्फ चार शानदार नए कलर्स ऑप्शन मिले हैं, जबकि मैकेनिकली इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया कलर पैलेट बोल्ड और अंडरस्टेटेड शेड्स का अच्छा मिक्स है। लाइन-अप में मैट रॉक ग्रे, मैट ल्यूसेंट सिल्वर मेटैलिक, जेफिरो ब्लू मेटैलिक और मैट पर्ल डायसप्रो रेड शामिल हैं। बॉडीवर्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बड़ी CB300R जैसी ही दिखती है जो हाल ही में शेल्फ से हटाए जाने से पहले भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध थी।

मोटरसाइकिल में कुछ रेट्रो वाइब के साथ कंटेंपररी डिजाइन एलिमेंट्स का एक आकर्षक कॉम्बिनेशन है। शार्प फ्यूल टैंक एक्सटेंशन और टेल पुराने जमाने के गोल हेड लैंप के साथ एक अच्छा कंट्रास्ट हैं। मोटरसाइकिल के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 125cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 15bhp की पीक पावर देता है और यह फाइव-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें फोर-वॉल्व हेड भी है।
मोटरसाइकिल के बाकी पार्ट्स काफी प्रीमियम हैं, जैसे 41mm शोवा SFF फ्रंट फोर्क्स, 296mm फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ चार-पिस्टन कैलिपर्स और IMU के साथ लीन-सेंसिटिव ABS दिया है। खास बात यह है कि इसका कर्ब वेट सिर्फ 130kg है, जो इसे बहुत हल्की मोटरसाइकिल बनाता है, जो शहर में तेज़ी से घूमने के लिए एकदम सही है।
होंडा CB125R शायद कभी भारत नहीं आए, क्योंकि हमारे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट की उम्मीद के मुताबिक इसकी कीमत तय करना मुश्किल होगा। 125cc स्पेस में होंडा के पास CB125 हॉर्नेट, SP 125, और शाइन 125 हैं। जिनमें से बाद वाली दो ने बिक्री के मामले में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




