4.2-इंच डिस्प्ले, TPMS, क्रूज कंट्रोल, 60+ फीचर्स, 8.5 सेकंड में 0-100 kmh स्पीड; हीरो एक्स्ट्रीम 250R कार्बन लॉन्च
इस मोटरसाइकिल में सबसे अहम बदलावों में से एक 4.2-इंच का मल्टी-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले है। हीरो के मुताबिक, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कनेक्टिविटी समेत 60 से ज्यादा फीचर्स मौजूद हैं।

फेस्टिव सीजन के मौके पर कई कंपनियां अपनी न्यू टू-व्हीलर ला रही हैं, या कई व्हीकल को अपडेट कर रही हैं। दरअसल, हीरो ने नई 2026 एक्सट्रीम 250R कार्बन मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपए है। इस बड़ी एक्स्ट्रीम स्ट्रीटफाइटर में कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें राइडर असिस्टेंस, कनेक्टिविटी और डेली राइडिंग के फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। नए कार्बन वर्जन में राइड-बाय-वायर, क्रूज कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डैम्पिंग वाला रियर मोनोशॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मोटरसाइकिल में नया क्या मिलेगा?
इस मोटरसाइकिल में सबसे अहम बदलावों में से एक 4.2-इंच का मल्टी-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले है। हीरो के मुताबिक, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कनेक्टिविटी समेत 60 से ज्यादा फीचर्स मौजूद हैं। नेविगेशन का फीचर्स इस मोटरसाइकिल में पहले से मिलता था, लेकिन अब नए मॉडल में TFT डिस्प्ले के जरिए एक नया इंटरफेस मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hero Xtreme 250R
₹ 1.98 लाख
Hero Karizma XMR
₹ 1.87 - 1.88 लाख
Hero Karizma XMR 250
₹ 2 लाख से शुरू
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel
₹ 2.17 लाख
Bajaj Dominar 250
₹ 1.87 लाख
KTM 250 Duke
₹ 2.28 लाख
इसमें रियल-टाइम टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा अकेले राइड करने और पीछे किसी पैसेंजर के साथ राइड करने, दोनों ही स्थितियों में काम आती है। बाइक में मिलने वाला क्रूज कंट्रोल लंबी यात्राओं को आसान बनाता है, क्योंकि इसमें लगातार थ्रॉटल दिए बिना ही एक फिक्स स्पीड में मोटरसाइकिल दौड़ सकती है। इससे माइलेज भी बेहतर मिलता है।
मल्टी राइडिंग मोड और क्विकशिफ्टर मिलेगा
अपडेटेड एक्सट्रीम 250R में राइड-बाय-वायर टेक्टनोलॉजी के साथ चार राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें रेन, रोड, स्पोर्ट और ट्रैक शामिल हैं। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल भी शामिल है, जिसके लिए हीरो ने राइडिंग मोड के हिसाब से चार अलग-अलग कैलिब्रेशन दिए हैं। एक अन्य बड़े बदलाव में बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर शामिल है, जो क्लच दबाए बिना ही गियर बदलने की सुविधा देता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ काम करता है। इसके स्पेसिफिकेशन में वेट-टाइप असिस्ट और स्लिपर क्लच भी शामिल है।
मोटरसाइकिल के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
>> मोटरसाइकिल के चेसिस में ट्रेलिस फ्रेम और सामने की तरफ USD फोर्क्स मिलते हैं। पीछे की तरफ, इस अपडेटेड मोटरसाइकिल में फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग सस्पेंशन दिया गया है। हीरो के अनुसार, इसे अलग-अलग तरह की सड़कों पर कम्फर्ट और कंट्रोल के बीच बैलेंस बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस सेगमेंट में यह फीचर पहली बार मिलता है।
>> इस अपडेटेड मोटरसाइकिल में एक्स्ट्रीम 250R वाला मस्कुलर टैंक, एंगुलर एक्सटेंशन, स्प्लिट-सीट लेआउट और ऊपर की ओर मुड़ा हुआ एग्जॉस्ट बरकरार रखा गया है। लॉन्च की जानकारी में तीन कलर ऑप्शन कार्बन रेड, कार्बन ब्लैक और कार्बन व्हाइट मिलते हैं। लाइटिंग के लिए इसमें LED DRLs के साथ क्लास-D LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिग्नेचर H-आकार की LED टेल लैंप और हैजर्ड-लाइट स्विच के साथ LED इंडिकेटर्स शामिल हैं।
>> ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm और बैक में 230 mm की डिस्क दी है। साथ ही, इसमें स्विचेबल डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इस मोटरसाइकिल में 17-इंच के व्हील मिलते हैं, जिनमें आगे 110/70 और पीछे 150/60 साइज के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसकी सीट की ऊंचाई 806 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 167 mm और व्हीलबेस 1,357 mm है। बाइक के कुल डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,023 mm, चौड़ाई 828 mm और ऊंचाई 1,062 mm है।
8.5 सेकंड में 0 से 100 kmh की स्पीड
एक्सट्रीम 250R कार्बन में 250cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,250 rpm पर 30 PS की पावर और 7,500 rpm पर 25.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके स्पेसिफिकेशन में 73 mm का बोर, 59.5 mm का स्ट्रोक और 12:1 का कम्प्रेशन रेशियो शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 3.2 सेकंड में 0 से 60 km/h और 8.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी इसे 250cc कैटेगरी की सबसे तेज मोटरसाइकिल बता रही है। मोटरसाइकिल का कर्ब वेट 168 kg है। इसमें 11.5 लीटर की फ्यूल टैंक मिलता है।

