
लॉन्च से पहले डीलर्स के पास पहुंची ये मोटरसाइकिल, फोटो और वीडियो हो गए लीक; कमाल का फीचर्स मिलेंगे
फॉर्मल लॉन्च से पहले अपडेटेड 2026 हीरो एक्सट्रीम 160R की यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। एक्सट्रीम 160R के MY26 वर्जन को फेसलिफ्ट भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें एक नया फेसिया मिलता है, जो इसके बड़े भाई एक्सट्रीम 250R से इंस्पायर्ड है।
हीरो मोटोकॉर्प ने बीते दिनों एक डीलर इवेंट में अपनी एक्सट्रीम स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिलों के अपडेटेड वर्जन दिखाए थे। इसमें एक्स्ट्रीम 160R और एक्स्ट्रीम 125R शामिल थीं। अब फॉर्मल लॉन्च से पहले अपडेटेड 2026 हीरो एक्सट्रीम 160R की यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। एक्सट्रीम 160R के MY26 वर्जन को फेसलिफ्ट भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें एक नया फेसिया मिलता है, जो इसके बड़े भाई एक्सट्रीम 250R से इंस्पायर्ड है। चलिए इस मोटरसाइकिल के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल से जानते हैं।






एक्सट्रीम 250R के साथ शेयर किया गया एक नया हेडलाइट डिजाइन देख सकते हैं जो एक्सट्रीम 160R को एक मस्कुलर और अपमार्केट लुक देता है। शोरूम पहुंचने वाली इस मोटरसाइकिल ग्रे कलर और यूनिक ग्राफिक्स के साथ नजर आई। यह नया हेडलाइट कंसोल उस मॉडल से ज्यादा अपमार्केट दिखता है जिसे यह रिप्लेस कर रहा है। इस मोटरसाइकिल की ओवरऑल खूबसूरती को कॉम्प्लिमेंट करते हुए एक प्यारे गोल्ड शेड में फिनिश किए गए मोटे USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क देख सकते हैं। इंजन काउल को रिवाइज्ड ग्राफिक्स के साथ बरकरार रखा गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero Xtreme 160R
₹ 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 160 4V
₹ 1.16 - 1.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-FI V3
₹ 1.08 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Raider
₹ 80,500 - 95,600

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS 125
₹ 92,182 - 98,400

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZS-FI V3
₹ 1.13 - 1.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

इसका नया फ्यूल टैंक, साइड बॉडी पैनल, सिंगल-पीस सीट (स्प्लिट सीट एक ऑप्शन हो सकता है), ट्यूबी एग्जॉस्ट, LED टेल लाइट और LED टर्न इंडिकेटर खास एलिमेंट्स हैं। 2026 हीरो एक्सट्रीम 160R में जो बात सबसे अलग है, वो इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल (राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी) का जुड़ना है। जिससे हीरो मोटोकॉर्प क्रूज कंट्रोल फीचर जोड़ पाया है। यह वही सिस्टम है जो ग्लैमर X और एक्सट्रीम 125R में देखा था, जो और भी हीरो प्रोडक्ट्स में आएगा। क्रूज कंट्रोल स्विच राइट-हैंड स्विचगियर में इंटीग्रेटेड है।
मोटरसाइकिल के लेफ्ट-हैंड साइड पर नया स्विचगियर भी देख सकते हैं जो नए कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को कंट्रोल करेगा। यह वही क्लस्टर है जो एक्सट्रीम 250R में भी है। अब यह ग्लैमर X, 2026 एक्सट्रीम 125R और 2026 एक्सट्रीम 160R में भी आ गया है। इसमें ब्लूटूथ और नेविगेशन फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें राइड मोड और डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है। इसका 163.2cc सिंगल-सिलेंडर 4V/cyl ऑयल-कूल्ड इंजन भी वैसा ही है जो 16.6 bhp की पीक पावर और 14.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
टायर का साइज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी वैसी ही लगती है। इसमें USB पोर्ट अभी भी टाइप-A है, जबकि 2026 एक्सट्रीम 125R और ग्लैमर X में टाइप-C पोर्ट हैं। कीमत की डिटेल्स या अन्य स्टैंडर्ड 2026 एक्सट्रीम 160R की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। कंपनी 160cc सेगमेंट में अपना मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल कर रही है। यह एक ऐसा फीचर है जो अभी इसके सभी राइवल्स में नहीं है। इसके फॉर्मल लॉन्च का इंतजार है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




