Hindi Newsऑटो न्यूज़2026 Harley Davidson Street Glide Limited Unveiled
12.3-इंच स्क्रीन, 200-वॉट एम्पलीफायर, 4 स्पीकर; नए फीचर्स के साथ अपडेट हुई ये धांसू मोटरसाइकिल

12.3-इंच स्क्रीन, 200-वॉट एम्पलीफायर, 4 स्पीकर; नए फीचर्स के साथ अपडेट हुई ये धांसू मोटरसाइकिल

संक्षेप:

हार्ले-डेविडसन ने 2026 स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड को पेश किया है। कंपनी ने अब इस मोटरसाइकिल में कई बड़े अपडेट किए हैं। इस लिस्ट में एक नया इंजन, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कम्फर्ट पर फोकस करने वाले कई सुधार शामिल हैं। 2026 स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड क्रोम और ब्लैक ट्रिम वैरिएंट में पेश की जाएगी।

Jan 18, 2026 07:03 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हार्ले-डेविडसन ने 2026 स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड को पेश किया है। कंपनी ने अब इस मोटरसाइकिल में कई बड़े अपडेट किए हैं। इस लिस्ट में एक नया इंजन, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कम्फर्ट पर फोकस करने वाले कई सुधार शामिल हैं। 2026 स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड क्रोम और ब्लैक ट्रिम वैरिएंट में पेश की जाएगी। इसमें कई कलर ऑप्शन शामिल हैं, जैसे डार्क बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, व्हाइट ओनिक्स पर्ल और भी बहुत कुछ मिलेंगे। उम्मीद है कि हार्ले-डेविडसन इस साल के आखिर में भारत में स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड को लॉन्च करेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सबसे पहले बात करते हैं इंजन की तो स्ट्रीट ग्लाइड लिमिटेड में नया मिल्वौकी-एट VVT 117 इंजन दिया गया है। यह 1,923cc का इंजन 4,600rpm पर 106bhp की पावर और 3,500rpm पर 177Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हार्ले-डेविडसन का कहना है कि यह पिछले टूरिंग मॉडल में इस्तेमाल किए गए मिल्वौकी-एट 114 इंजन के मुकाबले हॉर्सपावर में 14% और टॉर्क में 7% से ज्यादा की बढ़ोतरी है। वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग या VVT को जोड़ने का मकसद पूरे रेव रेंज में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Harley-Davidson Street Glide

Harley-Davidson Street Glide

₹ 39.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Harley-Davidson Road Glide

Harley-Davidson Road Glide

₹ 42.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Harley-Davidson Breakout

Harley-Davidson Breakout

₹ 31.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Indian Springfield

Indian Springfield

₹ 41.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ducati Panigale V4

Ducati Panigale V4

₹ 32.05 - 85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Indian Challenger Dark Horse

Indian Challenger Dark Horse

₹ 37.97 - 41.66 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कार के बेस वैरिएंट पर मिल रही ₹1.04 लाख की छूट, स्टॉक रहने तक मिलेगा ऑफर

मोटरसाइकिल के कॉकपिट को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है। इसमें सभी एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन और ज्यादातर फिजिकल स्विच की जगह 12.3-इंच का TFT कलर टचस्क्रीन लगाया गया है। यह डिस्प्ले हार्ले के नए स्काईलाइन OS पर चलता है। ये नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑडियो और व्हीकल फंक्शन के लिए कंट्रोल सेंटर का काम करता है। इसमें एम्बेडेड नेविगेशन, वाई-फाई कनेक्टिविटी और एपल कारप्ले भी मिलता है।

ये भी पढ़ें:देश की सबसे सस्ती 7-सीटर की दम पर इस कंपनी को मिली 33% की ग्रोथ

डिजाइन के मामले में स्ट्रीट ग्लाइड का सिग्नेचर बैटविंग फेयरिंग वैसा ही है, लेकिन इसे एयरोडायनामिक सुधारों के साथ अपडेट किया गया है। इनर फेयरिंग में टचस्क्रीन, दो स्पीकर और USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ एक मीडिया स्टोरेज ड्रॉअर इंटीग्रेट किया गया है। राइडर और पैसेंजर दोनों के लिए नई डुअल-जोन हीटेड सीटों, हीटेड ग्रिप्स, रीडिजाइन सीटों, एडजस्टेबल हाईवे पेग्स और एक नए हील शिफ्टर के साथ टूरिंग आराम को बेहतर बनाया गया है। इसके ऑडियो सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें 200-वॉट का एम्पलीफायर और रॉकफोर्ड फॉसगेट के 4 स्पीकर हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।