सिट्रोएन ने दिया झटका! महंगी कर दी C3, बेसाल्ट और एयरक्रॉस, ₹45,000 तक बढ़ी कीमत; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

Jan 30, 2026 03:38 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सिट्रोएन ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने C3, बेसाल्ट और एयरक्रॉस की कीमतों में 45,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए जरा विस्तार से नई प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

सिट्रोएन ने दिया झटका! महंगी कर दी C3, बेसाल्ट और एयरक्रॉस, ₹45,000 तक बढ़ी कीमत; यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

नए साल की शुरुआत के साथ ही कार खरीदारों को झटका लगना शुरू हो गया है। जनवरी 2026 में फॉक्सवैगन (Volkswagen), टोयोटा (Toyota) और होंडा (Honda) के बाद अब सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने सिट्रोएन C3 (Citroen C3), बेसाल्ट (Basalt) और एयरक्रॉस (Aircross) के दाम 20,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 4.95 - 7.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 39.99 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz C-Class

Mercedes-Benz C-Class

₹ 61 - 64.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

जनवरी 2026 में सिट्रोएन C3 (Citroen C3) के नए दाम

सिट्रोएन C3 (Citroen C3) अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद C3 की रेंज 4.95 लाख से 9.45 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं, पहले इसकी कीमत 4.80 लाख से 9.05 लाख तक जाती थी।

कितनी बढ़ोतरी?

कंपनी ने इस मॉडल के लाइव MT, फील MT और फील (O) MT वैरिएंट की कीमतें 15,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं। वहीं, लाइव (O) MT वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके टॉप वैरिएंट्स की कीमतों में 40,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

इसके शाइन MT (Shine MT) की कीमत 7.63 लाख, शाइन टर्बो MT (Shine Turbo MT) की कीमत 8.74 लाख रुपये है। वहीं, शाइन टर्बो AT (Shine Turbo AT) की कीमतें 9.45 लाख रुपये रखी गई हैं।

सिट्रोएन बेसाल्ट भी हुई महंगी

सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt) के सभी वैरिएंट्स की कीमत में 20,000 की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों की बात करें तो इसके You MT वैरिएंट की कीमत 8.15 लाख रुपये है। वहीं, Plus MT की कीमत 9.62 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा प्लस टर्बो MT (Plus Turbo MT) वैरिएंट की कीमतें 11.02 लाख और प्लस टर्बो AT की 12.27 लाख हो गई है।

इसके टॉप मैक्स टर्बो MT वैरिएंट की कीमत 12.07 लाख और मैक्स टर्बो AT की कीमत 13.34 लाख रुपये हो गई है। इसके ड्यूल-टोन वैरिएंट्स की कीमत 21,000 रुपये तक ज्यादा है।

सिट्रोएन एयरक्रॉस के दाम में 45,000 की बढ़ोतरी

सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross) के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोअर वैरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये बढ़ गई है। कुछ टॉप वैरिएंट्स 45,000 तक महंगे हो गए हैं।

नए वैरिएंट के कीमतों की बात करें तो इसके You 5S MT वैरिएंट की प्राइस 8.49 लाख, प्लस 5S MT की कीमत 9.97 लाख और प्लस 7S Turbo MT की कीमत 11.57 लाख रुपये है।

इसके टॉप मैक्स 7S Turbo MT वैरिएंट की कीमत 12.79 लाख और मैक्स 7S टर्बो AT की कीमत 13.94 लाख है। वहीं, इसके ड्यूल-टोन वैरिएंट्स के लिए 20,000 अतिरिक्त देने होंगे। हालांकि, मैक्स 5S टर्बो MT और AT वैरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए थे।

क्यों बढ़ी कीमत?

कंपनी के मुताबिक, यह फैसला बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट और इनपुट लागत में इजाफे की वजह से लिया गया है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।