Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Tata Sierra colour options revealed
लॉन्च से पहले ही उठ गया सिएरा के कलर्स से पर्दा, ये 6 ऑप्शन मिलेंगे; देखिए आप कौन सा खरीदेंगे

लॉन्च से पहले ही उठ गया सिएरा के कलर्स से पर्दा, ये 6 ऑप्शन मिलेंगे; देखिए आप कौन सा खरीदेंगे

संक्षेप:

टाटा मोटर्स अगले सप्ताह 25 नवंबर को अपनी ऑल न्यू मिडसाइज सिएरा SUV लॉन्च करने वाली है। ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ कलर ऑप्शन से पर्दा उठा दिया है। सिएरा, टाटा के पोर्टफोलियो में कर्व और हैरियर के बीच में होगी। जबकि, सेगमेंट में टॉप पर चल रही हुंडई क्रेटा के मजबूत कॉम्पिटिटर बनेगी।

Nov 20, 2025 09:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स अगले सप्ताह 25 नवंबर को अपनी ऑल न्यू मिडसाइज सिएरा SUV लॉन्च करने वाली है। ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ कलर ऑप्शन से पर्दा उठा दिया है। सिएरा, टाटा के पोर्टफोलियो में कर्व और हैरियर के बीच में होगी। जबकि, सेगमेंट में टॉप पर चल रही हुंडई क्रेटा के मजबूत कॉम्पिटिटर बनेगी। कंपनी ने सिएरा के जो 6 कलर्स दिखाए हैं उसमें अंडमान एडवेंचर, बंगाल रूज, कूर्ग क्लाउड्स, मिंटल ग्रे, मुन्नार मिस्ट और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। इनमें से अंडमान एडवेंचर और बंगाल रूज को सिएरा के पिछले टीजर में दिखाया गया था। खास बात यह है कि टाटा ने अभी तक सिएरा के लिए ब्लैक कलर ऑप्शन का खुलासा नहीं किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

सिएरा के अंदर सबसे खास बात डैशबोर्ड पर तीन कनेक्टेड डिस्प्ले हैं, जो किसी भी टाटा व्हीकल में पहली बार है। इस सेटअप में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट के लिए एक सेंट्रल टचस्क्रीन और को-पैसेंजर के लिए एक तीसरा डिस्प्ले शामिल है। यह फ्यूचरिस्टिक लेआउट केबिन को एक हाई-टेक, लक्जरी SUV जैसा लुक देता है जैसा पहले महिंद्रा XEV 9e में देखा है। स्क्रीन बड़ी और सिंगल ग्लास हाउसिंग के साथ इंटीग्रेटेड की गई है जो इसे एक साफ-सुथरा लुक देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.5 - 23.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 19.99 - 26.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹5000 का डिस्काउंट, फिर भी लोग लाइन लगाकर खरीद रहे ये SUV

इंटीरियर में दिखने वाले अन्य फीचर्स में टेम्परेचर सेटिंग के लिए फिजिकल अप/डाउन कंट्रोल के साथ टच-आधारित HVAC कंट्रोल, टाटा लोगो (कैमो के नीचे छिपा हुआ) वाला एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। गियर लीवर एरिया को सॉफ्ट-टच मटीरियल और मेटैलिक इन्सर्ट के मिक्स से बड़े करीने से डिजाइन किया गया है, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाता है। बता दें कि इस कार को कंपनी नवंबर में लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें:हैरियर, सफारी, हेक्टर जैसे मॉडल का इस SUV के सामने सरेंडर! XUV700 भी हुई फेल

टाटा सिएरा का एक्सपेक्टेड डिजाइन और फीचर्स

नई सिएरा का मॉडल बहुत ज्यादा अलग है, लेकिन इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और बॉक्सी सिल्हुट दिया गया, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था। वहीं, नई सिएरा का लुक लोगों को काफी पसंद भी आया था। इसके रैप-अराउंड रियर विंडो को शानदार टच देने के साथ ही अलग डिजाइन भी दिया गया है, जो भारतीय बाजार में आने वाली किसी भी कार में देखने के लिए नहीं मिलता है।

सिएरा में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, या फिर हैरियर वाला 2.0-लीटर मल्टीजेट इंजन भी दिया जा सकता है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा सकता है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में क्वाड व्हील ड्राइव पेश किया है, जो नई हैरियर ईवी में देखने के लिए मिला है। यह फीचर सिएरा में भी देखने के लिए मिल सकता है। इसमें चार-स्पोक डिजाइन वाले स्टीयरिंग देखने के लिए मिल सकते है। टाटा की इस कार में ADAS फीचर्स देखने के लिए मिल सकता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।