Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Renault Triber AMT 7-Seater Fuel Efficiency Test
सिर्फ ₹5.76 लाख की 7-सीटर MPV, खरीदने से पहले जान लो इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट का रियल माइलेज

सिर्फ ₹5.76 लाख की 7-सीटर MPV, खरीदने से पहले जान लो इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट का रियल माइलेज

संक्षेप:

जब बाद देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV की होती है, तब इस लिस्ट में रेनो ट्राइबर सबसे ऊपर नजर आती है। हालांकि, अभी तक इसकी बिक्री में बड़ा उछाल दखने को नहीं मिला है। हालांकि, इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल बेहतर डिजाइन, फीचर्स और दमदार सेफ्टी के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,76,300 रुपए है।

Nov 08, 2025 06:14 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जब बाद देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV की होती है, तब इस लिस्ट में रेनो ट्राइबर सबसे ऊपर नजर आती है। हालांकि, अभी तक इसकी बिक्री में बड़ा उछाल दखने को नहीं मिला है। हालांकि, इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल बेहतर डिजाइन, फीचर्स और दमदार सेफ्टी के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5,76,300 रुपए है। इस कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। ऐसे में आप भी इस 7-सीटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट के माइलेज के बारे में जान लेना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, HT ऑटो ने इस कार के AMT वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। इस कार का माइलेज टेस्ट करने से पहले MID को जीरो किया गया। इसके बाद इसे सिटी के अंदर करीब 70.3Km तक दौड़ाया गया। इस दौरान कार की मैक्सिम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। जबकि, कार से 1 घंटे में 15.9 किलोमीटर का सफर तय किया गया। यानी इस पूरे सफर के दौरान 4 घंटे 30 मिनट का समय लगा। इस 70.3Km के सफर के दौरान ट्राइबर ने 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया।

ट्राइबर फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

2025 रेनो ट्राइबर के टॉप-स्पेक इमोशन के साथ ग्राहकों को 6 सिंगल-टोन और 3 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे। एक्सटीरियर हाइलाइट्स में इंटीग्रेटेड LED DRLs और LED फॉग लैंप के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप शामिल हैं। हालांकि, इंडिकेटर्स हैलोजन यूनिट के हैं। 2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट में नया फ्रंट बंपर और ग्रिल और नया रेनो लोगो है, जो सभी वैरिएंट के साथ उपलब्ध हैं।

इमोशन वैरिएंट में स्टील व्हील्स हैं, लेकिन ये डुअल-टोन एलॉय व्हील्स के लुक और फील की नकल करने के लिए डिजाइन किए गए कवर के साथ आते हैं। अन्य मुख्य आकर्षणों में व्हील आर्च क्लैडिंग, कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक डोर हैंडल, डोर डेकल्स, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स वाले ORVMs, ब्लैक-आउट B और C पिलर और 50 किलोग्राम भार कैपेसिटी वाली रूफ रेल्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:स्विफ्ट पर ऐसा डिस्काउंट सोचा नहीं होगा! इतने में मिल रही ₹5.78 लाख की ये कार

पीछे की तरफ, रियर डिफॉगर, वॉशर, वाइपर, टॉप-माउंटेड ब्रेक लाइट, बूट लिड पर 'TRIBER' बैजिंग और LED टेल लैंप्स शामिल हैं। आगे और पीछे की स्किड प्लेट्स सिल्वर फिनिश में हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक और फील देती हैं। एक स्पेयर व्हील केवल टॉप वैरिएंट में उपलब्ध है और इसे गाड़ी के पिछले हिस्से के नीचे लगाया गया है।

इसमें डुअल-टोन इंटीरियर है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में डे-नाइट IRVM, डोर के हैंडल पर सिल्वर फिनिश और LED केबिन लैंप शामिल हैं। इसके अलावा, ऊपरी ग्लव बॉक्स, क्रोम फिनिश वाले HVAC नॉब्स और रियर रूम लाइटिंग भी हैं। टेक्निकल किट में 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट एक्सेस कार्ड और एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले के साथ वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन शामिल हैं।

अन्य फीचर्स में कूल्ड सेंटर कंसोल, ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट, कूल्ड लोअर ग्लव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और ऑटो हेडलैंप शामिल हैं। ट्राइबर फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट में फ्रंट एयर कंडीशनिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, आगे और दूसरी पंक्ति में 12V सॉकेट, दूसरी और तीसरी रो में AC वेंट हैं। सीटें अत्यधिक अनुकूलन योग्य हैं, जिनमें 100 से ज्यादा अलग-अलग स्टोरेज कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:3 महीने से इस कार की नहीं बिकी एक भी यूनिट, अब कंपनी दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट

सुरक्षा की बात करें तो इसके सभी वैरिएंट में 21 स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। मुख्य विशेषताओं में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। अन्य मानक सुविधाओं में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट के साथ ABS और EBD शामिल हैं। इमोशन वैरिएंट में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएं जैसे फ्रंट पार्किंग सेंसर, फॉलो मी होम हेडलैंप और टेक अ ब्रेक रिमाइंडर शामिल हैं।

2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड, 3-सिलेंडर इंजन लगा है। यह 72 PS और 96 Nm का पीक टॉर्क देता है। सभी वैरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है। टॉप-स्पेक इमोशन वैरिएंट 5-स्पीड AMT ऑप्शन के साथ भी आता है। उपयोगकर्ता CNG भी चुन सकते हैं, जो डीलर स्तर पर उपलब्ध है। CNG किट की कीमत लगभग 80,000 रुपए है, लेकिन अलग-अलग शहरों के आधार पर अलग हो सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।