Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 MG Comet EV launched in India at Rs 4.99 lakh, check new features details
मात्र ₹4.99 लाख में आई नए फीचर वाली भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 230km की रेंज; क्रीप मोड समेत काफी कुछ एडवांस

मात्र ₹4.99 लाख में आई नए फीचर वाली भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 230km की रेंज; क्रीप मोड समेत काफी कुछ एडवांस

संक्षेप:

MG मोटर इंडिया ने भारत में एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 230km की रेंज और क्रीप मोड समेत कई एडवांस फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

Wed, 19 March 2025 02:37 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

JSW MG मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने भारत में अपनी लोकप्रिय एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) का 2025 वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब यह इलेक्ट्रिक कार नए सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा एडवांस हो गई है। इसमें नए एडवांस फीचर्स और 8 साल की बैटरी वारंटी मिलती है। इसमें 229km की दमदार रेंज मिलती है। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:मारुति की इस कार के इंजन में हुआ बड़ा अपडेट, 34Km से ज्यादा मिलेगा माइलेज

नए सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स

अगर आप एक स्टाइलिश, स्मार्ट और अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो एमजी कॉमेट ईवी 2025 (MG Comet EV 2025) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। 2025 MG Comet EV को अप नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। इसमें मिलने वाले नए सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स की बात करें तो अब इसमें रियर पार्किंग कैमरा मिलता है, जिससे कार को बैक करने में और भी आसानी होती है। इलेक्ट्रॉनिक तरीके से एडजस्ट होने वाला पावर फोल्डिंग ORVMs है।

ईवी में क्रीप मोड

इसके अलावा मुश्किल रास्तों पर भी कार बैलेंस्ड करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है। इस ईवी में क्रीप मोड दिया गया है, जिससे ब्रेक हटाते ही कार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगी। इससे ट्रैफिक में ड्राइविंग आसान हो जाती है।

4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम

इस ईवी में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। लग्जरी और कंफर्ट के परफेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए लेदर सीट्स दी गई हैं।

MG Comet EV के बैटरी और रेंज में क्या नया है?

2025 एमजी कॉमेट ईवी (2025 MG Comet EV) के फास्ट चार्जिंग वैरिएंट्स में 17.4 kWh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में ये ईवी लगभग 230KM तक चलेगी। इसकी बैटरी पर 8 साल या 1.2 लाख किमी. की वारंटी मिलती है।

MG Comet EV के वैरिएंट्स और कीमत

2025 MG Comet EV कुल 5 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिनकी कीमतें नीचे चार्ट में दी गई हैं

वैरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
Executive₹7 लाख
Excite₹7.64 लाख
Excite Fast Charge₹8.58 लाख
Exclusive₹8.98 लाख
Exclusive Fast Charge₹9.81 लाख

स्पेशल एडिशन – Blackstorm Edition

MG ने ब्लैकस्टॉर्म एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी बुकिंग 11,000 में की जा सकती है। इसके अलावा बैटरी रेंटल प्रोग्राम के साथ इस ईवी की शुरुआती कीमत सिर्फ 4.99 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें:MG अपनी इस SUV पर लाई धमाकेदार ऑफर, पूरे ₹2.20 लाख का डिस्काउंट मिलेगा

MG कॉमेट EV – भारत की परफेक्ट सिटी कार?

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) के सेल्स हेड राकेश सेन ने कहा कि MG Comet EV को लोगों ने खूब पसंद किया है। 2024 में इसकी बिक्री में 29% की बढ़ोतरी हुई है। 2025 मॉडल के अपडेट्स इसे और भी आकर्षक और सुविधाजनक बनाते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।