Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Hyundai Venue to Tata Sierra: Exciting SUVs launching in November, check details
कार प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! नवंबर 2025 में आ रहीं ये 3 जबरदस्त SUVs, वेन्यू और सिएरा जैसे मॉडल शामिल

कार प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! नवंबर 2025 में आ रहीं ये 3 जबरदस्त SUVs, वेन्यू और सिएरा जैसे मॉडल शामिल

संक्षेप:

कार प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जी हां, क्योंकि नवंबर 2025 में 3 जबरदस्त SUVs आ रही हैं। इसमें हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) से लेकर टाटा सिएरा (Tata Sierra) जैसे मॉडल है।

Mon, 27 Oct 2025 03:09 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कार प्रेमियों के लिए नवंबर 2025 का महीना किसी त्योहार से कम नहीं होगा। जी हां, क्योंकि भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री होने वाली है, जहां एक तरफ हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अपने बिल्कुल नए अवतार में आ रही है, वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी दशकों पुरानी आइकॉनिक SUV सिएरा (Sierra) की शानदार वापसी कर रही है। इसके अलावा टाटा अपनी लोकप्रिय SUVs सफारी (Safari) और हैरियर (Harrier) को एक पावरफुल पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च करने जा रही है। आइए इन सभी लॉन्च की खास बातें जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:हुंडई ने जारी किया न्यू वेन्यू का वीडियो टीजर, 4 नवंबर को लॉन्च होगी

1- 2025 हुंडई वेन्यू की 'मिनी-Creta' अवतार में वापसी

हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है और इसका नया सेकेंड जेनरेशन मॉडल 4 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इस बार कंपनी ने इसे केवल फेसलिफ्ट (नया लुक) नहीं, बल्कि एक बड़ा अपडेट दिया है।

डिजाइन में बड़ा बदलाव

नई वेन्यू को 'मिनी-क्रेटा' जैसा लुक दिया गया है। इसका फ्रंट (सामने का हिस्सा) पूरी तरह से बदल गया है, जिसमें मस्कुलर ग्रिल, नई LED हेडलैंप्स और DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) दी गई हैं। इसमें प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। इसके केबिन को भी नए लेआउट, बेहतर मटेरियल और एक नया डैशबोर्ड मिला है।

नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

इसमें इंजन पहले वाले ही रहेंगे, लेकिन अब इसके डीजल इंजन के साथ एक नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा। यह उन ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो डीजल ऑटोमैटिक SUV की तलाश में हैं।

2- टाटा सिएरा: आइकॉनिक SUV की धमाकेदार वापसी

क्या आपको 90 के दशक की प्रीमियम SUV टाटा सिएरा (Tata Sierra) याद है? अब यह SUV एक मॉर्डन अवतार में नवंबर के दूसरे सप्ताह में वापसी के लिए तैयार है। यह कार रेट्रो लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगी।

क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न टच

टाटा सिएरा के पुराने अल्पाइन विंडो (Alpine Window) (पीछे की बड़ी घुमावदार खिड़की) डिजाइन फिलॉसफी को नए और आकर्षक स्टाइल के साथ पेश किया जाएगा।

पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों

नई सिएरा ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक) दोनों अवतार में आएगी। पेट्रोल इंजन में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और सेवन-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। यह कार न केवल नोस्टाल्जिया वापस लाएगी, बल्कि अपने प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार होगी।

3- टाटा हैरियर और सफारी को मिलेगा 'पेट्रोल पावर'

टाटा मोटर्स की दो फ्लैगशिप SUVs टाटा सफारी (Tata Safari) और टाटा हैरियर (Tata Harrier) अभी तक केवल डीजल इंजन में आती थीं, उन्हें भी नवंबर में एक बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।

नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

इन दोनों SUVs में अब टाटा का खुद बनाया गया नया 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) को भी पावर देगा।

डिजाइन में कोई बदलाव नहीं

हैरियर (Harrier) और (Safari) के मौजूदा डिजाइन या इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं होगा।


पेट्रोल का विकल्प

पेट्रोल इंजन आने से ये दोनों SUVs उन ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक हो जाएंगी जो डीजल के बजाय पेट्रोल का विकल्प पसंद करते हैं, या कम रनिंग वाले ग्राहक हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।