जिस कार को हर महीने 25 ग्राहक भी नहीं मिल रहे, कंपनी उसका फेसलिफ्ट मॉडल ला रही; टेस्टिंग शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हुंडई मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में आयोनिक 5 लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार को कंपनी ने तीन साल पहले 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हालांकि, भारतीय बाजार में अब इस इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स का ग्राफ काफी गिर चुका है।

जिस कार को हर महीने 25 ग्राहक भी नहीं मिल रहे, कंपनी उसका फेसलिफ्ट मॉडल ला रही; टेस्टिंग शुरू
EMI केवल60,211/ माह

हुंडई मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में आयोनिक 5 लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार को कंपनी ने तीन साल पहले 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हालांकि, भारतीय बाजार में अब इस इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स का ग्राफ काफी गिर चुका है। मार्च में इसकी सिर्फ 19 यूनिट ही बिकीं। इतना ही नहीं, पिछले 6 महीने के दौरान किसी भी महीने इसे 25 ग्राहक नहीं मिली। ऐसे में अब कंपनी भारतीय बाजार में इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। देश के बाहर ग्लोबल मार्केट में आयोनिक 5 फेसलिफ्ट मार्च 2024 से बेचा जा रहा है। अब इसकी भारत में टेस्टिंग शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इसमें कई कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ 84 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है।

हुंडई आयोनिक 5 फेसलिफ्ट की स्पाई इमेज में नए डिजाइन किए गए पांच-स्पोक एलॉय व्हील्स की मौजूदगी दिखाई दे रही है, जबकि आगे और पीछे के हिस्से में विज़ुअल अपडेट भी उपलब्ध होंगे। कुछ हाइलाइट्स में नए डिजाइन किए गए बंपर और पॉलिश किए गए V-शेप गार्निश शामिल हैं। इसकी कुल लंबाई 4,655mm तक बढ़ जाती है, जो पहले से 20mm ज्यादा है। हालांकि, यह अपनी मूल चौड़ाई 1,890mm, ऊंचाई 1,605mm और व्हीलबेस 3,000mm को बरकरार रखती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5

₹ 46.05 लाख

EMI केवल60,211/ माह
पात्रता जांचें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

EMI केवल64,068/ माह
पात्रता जांचें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

EMI केवल63,938/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 40 - 50 लाख

EMI केवल52,301/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

EMI केवल73,352/ माह
पात्रता जांचें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

EMI केवल32,675/ माह
पात्रता जांचें

इस फेसलिफ्ट मॉडल में पीछे की तरफ, स्पॉइलर 50mm तक बढ़ गया है, जबकि री-डिजाइन किए गए पहिए बेहतर एयरोडायनामिक इफिसियंसी में योगदान देते हैं। मौजूदा ग्लोबल मॉडल के सेंटर कंसोल को बेहतर उपयोगिता के लिए फिर से तैयार किया गया है, जिसमें आगे की सीट हीटिंग और वेंटिलेशन, हीटेड स्टीयरिंग और पार्किंग असिस्ट जैसे प्रमुख कार्यों तक क्विक एक्सेस के लिए एक डेडिकेटेड फिडिकल बटन पैनल दिया है।

वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर को अधिक बेहतर बनाने के लिए ऊपरी हिस्से में ट्रांसफर कर दिया गया है और नए डिजाइन किए गए तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील में अतिरिक्त विज़ुअल फीडबैक के लिए इंटरैक्टिव पिक्सेल लाइटिंग शामिल है। इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के लेआउट को भी अपडेट किया गया है। हुंडई ने आयोनिक 5 फेसलिफ्ट को अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म से लैस किया है।

यह सिस्टम वायरलेस ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट को सपोर्ट करता है, जिससे व्हीकल का सॉफ्टवेयर डीलरशिप विजिट के बिना चालू रहता है। अपग्रेड सेफ्टी के साथ-साथ हैंड्स-ऑन डिटेक्शन (HOD) स्टीयरिंग व्हील, लेन कीपिंग असिस्ट की सेकेंड जेन और रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट 2 (RSPA 2) जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ विस्तारित होते हैं। इसमें आगे, बगल और पीछे के दृश्यों को कवर करने वाले एडवांस्ड टक्कर-निवारण सिस्टम भी शामिल हैं।

इसमें 8 एयरबैग, इंटेलिजेंट फ्रंट-लाइटिंग सिस्टम (IFS), डिजिटल की 2, सेकंड-जेनरेशन बिल्ट-इन कैम, सेकंड-रो रिमोट सीट फोल्डिंग और अन्य संशोधनों के अलावा एक संशोधित शॉक एब्जॉर्बर सेटअप भी है। अपडेटेड आयोनिक 5 में 84 kWh का बैटरी पैक है, जो 228 PS का पीक पावर आउटपुट और 350 Nm का टॉर्क देता है। WLTP के अनुमानों के अनुसार, RWD वैरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 570Km तक की दूरी तय कर सकता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।