Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Hero Super Splendor Spied Testing, Details Inside
स्प्लेंडर खरीदने में मत करना जल्दबाजी, आने वाला है इसका नया मॉडल; बाद में पछताने से बच जाएंगे!

स्प्लेंडर खरीदने में मत करना जल्दबाजी, आने वाला है इसका नया मॉडल; बाद में पछताने से बच जाएंगे!

संक्षेप:

  • देश के मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो स्प्लेंडर सबसे ऊपर नजर आती है। ये 125cc सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय कम्यूटर मॉडल है। वहीं, कई सालों से ये नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। हर महीने इसे लाखों ग्राहक खरीद रहे हैं।

Apr 07, 2025 09:10 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो स्प्लेंडर सबसे ऊपर नजर आती है। ये 125cc सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय कम्यूटर मॉडल है। वहीं, कई सालों से ये नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। हर महीने इसे लाखों ग्राहक खरीद रहे हैं। ऐसे में कंपनी अब इस पॉपुलर मोटरसाइकिल को नया रंग-रूप देना चाहती है। दरअसल, स्प्लेंडर को पहली बार 2005 में लॉन्च किया गया था। जब हीरो होंडा एक साथ थीं। तब इस इस बाइक सुपर स्प्लेंडर तक का सफर तय किया है। इसे फीचर्स, हार्डवेयर और इंजन के मामले में अपडेट भी मिले हैं। अब कंपनी ने इसके नए मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जयपुर में हीरो के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास इसका एक बिना ढका टेस्ट म्यूल देखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2025 हीरो सुपर स्प्लेंडर को लाल नंबर प्लेट के साथ कैमरे में कैद किया गया है। जिससे पता चलता है कियह टेस्ट रन से गुजर रहा है। हालांकि, जासूसी फोटोज से पता चलता है कि हीरो ने मोटरसाइकिल को थोड़ा भी मेकओवर नहीं दिया है, क्योंकि यह ब्लैक और एक्सेंट पेंट स्कीम में समान 18-इंच के एलॉय व्हील्स पर दौड़ती दिखी। इसलिए, इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि आगामी 2025 सुपर स्प्लेंडर में लेटेस्ट OBD-2B अनुपालक इंजन मिलने की संभावना है। जबकि दिखने में यह पहले जैसा ही रहेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Super Splendor

Hero Super Splendor

₹ 80,848 - 84,748

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor XTEC

Hero Super Splendor XTEC

₹ 86,128 - 90,028

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour XTEC

Hero Glamour XTEC

₹ 89,998 - 94,598

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour

Hero Glamour

₹ 83,598 - 87,598

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Livo

Honda Livo

₹ 81,651 - 85,651

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 84,301

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:MG ने इस महीने एक झटके में ₹3.92 लाख सस्ती कर की ये SUV, कीमत घटकर बस इतनी रह गई

सुपर स्प्लेंडर अपने मौजूदा वर्जन में घरेलू बाजार में ड्रम वैरिएंट के लिए 81,098 रुपए और डिस्क वैरिएंट के लिए 85,698 रुपए में उपलब्ध है। BS6 फेज II (OBD-2B) अनुपालक इंजन वाला नया मॉडल भी उसी कीमत पर पेश किया जा सकता है, क्योंकि कंपनी ने मोटरसाइकिल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। मैकेनिकली, 2025 सुपर स्प्लेंडर में वही 124.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन होगा, हालांकि इसमें लेटेस्ट OBD-2B एमिशन नॉर्म्स होंगे। पावर आउटपुट और टॉर्क वैल्यू क्रमशः 7500 rpm पर 10.7 bhp और 6000 rpm पर 10.6 Nm होने की उम्मीद है। इंजन वेट मल्टीप्लेट क्लच के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें:एक झटके में सस्ती हो गई हुंडई की इस लग्जरी सेडान, कंपनी दे रही ₹65000 की छूट

मौजूदा वर्जन 5 डुअल कलर में उपलब्ध है। जिसमें ब्लैक-सिल्वर स्ट्र, मेटालिक नेक्सस ब्लू, कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक-स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक एंड एक्सेंट। यह संभव है कि कंपनी ग्राहकों के लिए कुछ नए कलर ऑप्शन के साथ 2025 सुपर स्प्लेंडर को पेश कर सकता है। हालांकि, टेस्टिंग यूनिट को मौजूदा ब्लैक एंड एक्सेंट पेंट शेड में देखा गया है। फीचर्स की बात करें तो सुपर स्प्लेंडर में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, लंबी सिंगल-पीस सीट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और USB चार्जिंग स्लॉट है। नए वर्जन में ये सभी फीचर्स बरकरार रहने की उम्मीद है। डायमंड फ्रेम पर बनी इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। जबकि फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 10 लीटर है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।