Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Bajaj Pulsar 220F Launched with Dual-Channel ABS In India at Rs 1.28 Lakh, check details
मात्र ₹1.28 लाख में आई नई बजाज पल्सर 220F, LED इंडिकेटर, नया लुक और कई गजब फीचर्स; जानें और क्या है खास?

मात्र ₹1.28 लाख में आई नई बजाज पल्सर 220F, LED इंडिकेटर, नया लुक और कई गजब फीचर्स; जानें और क्या है खास?

संक्षेप:

भारत में 2025 बजाज पल्सर 220F (2025 Bajaj Pulsar 220F) लॉन्च हो गई है। इसमें मिलने वाला नया सिंगल-चैनल ABS अब इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाता है। कीमत को देखते हुए यह बाइक पुराने पल्सर (Pulsar) फैंस और स्पोर्टी लुक चाहने वालों को जरूर आकर्षित करेगी।

Dec 18, 2025 11:39 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बजाज ऑटो ने अपनी आइकॉनिक स्पोर्ट्स बाइक पल्सर 220F (Pulsar 220F) को 2025 अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई 2025 बजाज पल्सर 220F (2025 Bajaj Pulsar 220F) की एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रखी गई है। यह बाइक मैकेनिकल तौर पर लगभग पहले जैसी ही है, लेकिन लुक्स और सेफ्टी के मामले में इसमें जरूरी अपडेट दिए गए हैं। आइए जरा विस्तार से इस बाइक की खासियत जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स-बलेनो की तरह सुपरहिट हुईं ये 2 SUVs, मार्केट में इन 4 कारों का हल्लाबोल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125

₹ 79,048 - 87,527

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour X

Hero Glamour X

₹ 82,967 - 92,186

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Super Splendor XTEC

Hero Super Splendor XTEC

₹ 86,128 - 90,028

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour XTEC

Hero Glamour XTEC

₹ 90,498 - 95,098

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 125

Honda Shine 125

₹ 83,251 - 87,251

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour

Hero Glamour

₹ 81,063 - 88,698

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नए कलर ऑप्शन

2025 पल्सर 220F अपनी पहचान बनी सेमी-फेयर्ड डिजाइन को बरकरार रखती है। हालांकि, इसे अब नए पेंट स्कीम्स के साथ पेश किया गया है, जिनमें ब्लैक विद कॉपर बेज एक्सेंट, ग्रीन लाइट विद कॉपर एक्सेंट शामिल हैं। इनके अलावा पहले से मौजूद ब्लैक-चेरी रेड और ब्लैक-इंक ब्लू कलर ऑप्शन भी जारी रहेंगे। इसके फ्यूल टैंक, साइड पैनल और टेल सेक्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

सेफ्टी में बड़ा अपडेट: सिंगल-चैनल ABS

इस बार का सबसे अहम बदलाव सिंगल-चैनल ABS का शामिल होना है। इससे ब्रेकिंग के दौरान बाइक ज्यादा स्टेबल और सुरक्षित हो जाती है। फिलहाल, ब्रेकिंग सेटअप पहले जैसा ही है। इसमें आगे की ओर 280 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। बाइक अब यूरोग्रिप (Eurogrip) टायर्स के साथ आती है, जो बेहतर ग्रिप देने का दावा करते हैं।

भरोसेमंद इंजन

2025 पल्सर 220F में वही 220cc सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 20.4 hp की पावर और 7,000 rpm पर 18.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो लंबे समय से इसकी पहचान रहा है

ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स-बलेनो की तरह सुपरहिट हुईं ये 2 SUVs, मार्केट में इन 4 कारों का हल्लाबोल

फीचर्स में भी कोई कटौती नहीं

बाइक में पहले जैसा ही ब्लूटूथ-इनेबल्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके जरिए राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल रिसीव/रिजेक्ट, मिस्ड कॉल और मैसेज अलर्ट, क्लॉक और डिस्टेंस टू इंपटी (DTE) जैसी जानकारियां मिलती हैं। साथ ही USB चार्जिंग पोर्ट भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मौजूद है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।