इस कार का लोहा निकला बहुत मजबूत, यूरो NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; अब भारत में होगी लॉन्च

इस कार का लोहा निकला बहुत मजबूत, यूरो NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग; अब भारत में होगी लॉन्च

संक्षेप:

2025 ऑडी Q3 को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना है। यानी ये सेफ्टी रेटिंग इसके लिए अच्छी साबित हो सकती है। न्यू जनरेशन ऑडी Q3 SUV अगले साल भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Oct 21, 2025 01:52 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

2025 ऑडी Q3 को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना है। यानी ये सेफ्टी रेटिंग इसके लिए अच्छी साबित हो सकती है। न्यू जनरेशन ऑडी Q3 SUV अगले साल भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। परीक्षणों में इस SUV ने कई टक्कर स्थितियों में मजबूत पैसेंजर सेफ्टी का प्रदर्शन किया। हालांकि, कूपे से प्रेरित स्पोर्टबैक वर्जन का अलग से परीक्षण नहीं किया गया था, लेकिन इसकी समान सुरक्षा स्ट्रक्चर के कारण इसके भी समान रिजल्ट प्राप्त करने की उम्मीद है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्रैश टेस्ट के रिजल्ट की डिटेल

फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट के दौरान Q3 का पैसेंजर कम्पार्टमेंट स्थिर रहा। यह आगे की दोनों सीटों पर बैठे लोगों के घुटनों और फीमर को अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है। ऑडी के डिजाइन ने अलग-अलग आकार और बैठने की स्थिति वाले यात्रियों के लिए निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित की। हालांकि, पूर्ण-चौड़ाई वाले कठोर बैरियर टेस्ट में छाती की सेफ्टी को मामूली माना गया और "सबमरीनिंग" नामक एक घटना देखी गई। जहां ड्राइवर डमी का पेल्विस सीटबेल्ट के नीचे खिसक गया। इसके बावजूद, इस मॉडल ने साइड-इम्पैक्ट मूल्यांकन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और शरीर के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों की सुरक्षा के लिए अधिकतम पॉइंट प्राप्त किए।

read moreये भी पढ़ें:
दुनियाभर में बढ़ रहा इस कंपनी का दबदबा, सेफ कारों पर फिदा हो रहे ग्राहक

Q3 ने साइड बैरियर और साइड पोल दोनों टेस्टिंग में मजबूत लचीलापन दिखाया। SUV की सीटें और हेडरेस्ट भी रियर-एंड टक्कर की स्थिति में अच्छी व्हिपलैश सुरक्षा प्रदान करते पाए गए, जिससे इसकी सुरक्षा साख और मजबूत हुई। टेस्टिंग की गई Q3 ऑडी के लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स से लैस थी, जिसमें एक ई-कॉल इमरजेंसी सिस्टम भी शामिल है जो दुर्घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं से ऑटोमैटिकी संपर्क करता है। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS), जैसे कि ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन सपोर्ट भी यूरो NCAP के सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरी उतरीं।

>> एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: 87% (35 अंक)
>> चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: 86% (42.5 अंक)
>> कमजोर सड़क उपयोगकर्ता (पैदल यात्री/साइकिल चालक): 80% (51 अंक)

read moreये भी पढ़ें:
टोयोटा ला रही 'बेबी' लैंड क्रूजर FJ, 30 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में होगी आएगी

Q3 के भारत आने की उम्मीद
तीसरी जनरेशन की ऑडी Q3 भारत में ब्रांड के लिए कई पहली बार पेश करेगी, जिसमें मैट्रिक्स LED और OLED लाइटिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प भी शामिल होंगे। अपने एडवांस्ड सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पैकेज के साथ, यह SUV BMW X1 और मर्सिडीज-बेंज GLA जैसी प्रीमियम कॉम्पटीटर को टक्कर देगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।