यमाहा ने अपडेट की अपनी ये दो धांसू बाइक, अब मिलेंगे कई गजब कलर ऑप्शन; कई गजब फीचर्स से लैस
यामाहा ने MT-03 और MT-25 बाइक को न्यू कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

यामाहा भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है। 153cc और 125cc इंजन वाली बाइक्स से लेकर स्कूटर तक, यामाहा ने अपने ग्राहकों को हर तरह के विकल्प प्रदान किए हैं। पिछले साल यामाहा ने भारत में अपनी फ्लैगशिप बाइक्स R3 और MT-03 को लॉन्च किया था, जिससे भारतीय बाजार में मल्टीपल-सिलेंडर बाइक्स का चलन तेज हुआ। अब यामाहा ने अपनी MT सीरीज को न्यू कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है।
"द डार्क साइड ऑफ जापान" के नाम से मशहूर MT सीरीज, अपनी एनिमल जैसी डिजाइन और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। MT-25 और MT-03 इस सीरीज की सबसे लोकप्रिय बाइक्स हैं और अब इन दोनों को 2024 मॉडल के तौर पर नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
कलर ऑप्शन
बिग MT-03 के लिए अब डार्क ब्लूइश ग्रे मेटैलिक (डार्क ग्रे), डीप पर्पलिश ब्लू मेटैलिक (ब्लू) और डार्क मैट ग्रे मेटैलिक (मैट डार्क ग्रे) कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। वहीं, MT-25 भी इन तीनों कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये तीनों कलर ऑप्शन बाइक के स्पोर्टी लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।
LED टर्न इंडिकेटर
अगर आप बाइक के फीचर्स की बात करें, तो दोनों ही बाइक्स एक ही चेसिस पर बेस्ड हैं और लगभग समान डिजाइन लैंग्वेज का उपयोग करते हैं। इसके LED हेडलाइट्स युवाओं को खूब अट्रैक्ट करते हैं। इसमें LED टर्न इंडिकेटर हैं। दोनों बाइक्स में स्ट्रीट-स्टाइल हैंडलबार, अट्रैक्ट फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट डिजाइन और बेहतरीन पैकेजिंग मिलती है।
फीचर्स क्या-क्या हैं?
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, जो फ्यूल कैपेसिटी, गियर पोजिशन, कूलेंट टेंपरेचर, रियल-टाइम और एवरेज फ्यूल इकॉनमी, ट्रिप मीटर, क्लॉक और अन्य डेटा शो करता है। यामाहा MT-03 और MT-25 का वजन 167 किलोग्राम है, जो इनके रायवल की तुलना में काफी हल्का है। इससे इनका पावर-टू-वेट रेशियो बेहतर होता है, जिसका मतलब है कि ये बेहतर प्रदर्शन देती है।
MT-03 का इंजन पावरट्रेन
यामाहा MT-03 में 321cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो DOHC सेटअप के साथ 41.4 bhp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच शामिल है। भारत में, MT-03 केवल दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और मिडनाइट सियान में उपलब्ध है।
MT-25 का इंजन पावर
वहीं, MT-25 में 249cc में पैरेलल-ट्विन DOHC 4V लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 35 bhp की पावर और 22.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में KYB USD फॉर्क्स आगे और KYB मोनो-शॉक पीछे लगाए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS मानक रूप से उपलब्ध है।
यामाहा MT-03 और MT-25 अपने शानदार प्रदर्शन, आकर्षक डिजाइन और नए कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं। ये दोनों बाइक्स उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प हैं, जो नए ग्राहकों के लिए स्टाइल, प्रदर्शन और कीमत के हिसाब से बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


