क्रेटा और XUV 7XO की टेंशन बढ़ाने का रहीं ये दो दमदार SUV, एक अगले महीने ही होगी लॉन्च
निसान इंडियन मार्केट में अपनी दो धाकड़ एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक प्रीमियम थ्री-रो 7 सीटर एसयूवी और टेक्टॉन शामिल हैं। 7 सीटर एसयूवी को कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है। वहीं, टेक्टॉन अगले महीने की 9 तारीख को आने वाली है।

निसान इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने ग्रेवाइट एमपीवी को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी दो धाकड़ एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक प्रीमियम थ्री-रो 7 सीटर एसयूवी और टेक्टॉन शामिल हैं। 7 सीटर एसयूवी को कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है। वहीं, टेक्टॉन अगले महीने की 9 तारीख को आने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
निसान की 7 सीटर एसयूवी
भारत में निसान टेक्टॉन की 7-सीटर फ्लैगशिप एसयूवी महिंद्रा XUV 7XO, MG हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। उम्मीद है कि यह SUV 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके बड़े साइज और ज्यादा वेट के कारण परफॉर्मेंस में थोड़ा अंतर हो सकता है। नई निसान 7-सीटर SUV का ओवरऑल डिजाइन और स्टाइल टेक्टॉन के जैसा होने की संभावना है। हालांकि, यह लंबी और ज्यादा बड़ी होगी। इसमें सीट्स की एक अडिशनल थर्ड रो भी होगी। कीमत की बात करें तो, 7-सीटर टेक्टॉन की कीमत 5-सीटर मॉडल से अधिक होने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख
Nissan Sunny 2025
₹ 8.5 लाख से शुरू
Nissan Juke
₹ 10 - 15 लाख
Nissan Qashqai
₹ 25 - 30 लाख
Nissan Patrol
₹ 2 करोड़ से शुरू
Nissan Terrano
₹ 10 लाख से शुरू
निसान टेक्टॉन
निसान अपनी टेक्टॉन को भारत में 9 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। यह नई रेनो डस्टर का एक रीबेज्ड वर्जन होगी। इसका एक्सटीरियर लुक निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड होगा। वहीं, इसके इंटीरियर में मिलने वाले फीचर्स डस्टर वाले ही रहने की उम्मीद है। टेक्टॉन को 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे, जबकि छोटे इंजन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही उपलब्ध होगा।
कंपनी टेक्टॉन हाइब्रिड को इसी साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड प्रोडक्ट होगा। इसमें कंपनी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन देगी। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से एसयूवी सिटी में 80 पर्सेट तक ईवी मोड में ड्राइव ऑफर करेगी। इसे डस्टर हाइब्रिड की एंट्री के बाद लॉन्च किया जा सकता है।
अगले साल आ सकती है निसान पैट्रोल
निसान की यह बड़ी एसयूवी साल 2027 के मिड में मार्केट में एंट्री कर सकती है। पैट्रोल 3.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V6 इंजन और 3.5 लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन के साथ इंटरनैशनल मार्केट में उपलब्ध है। भारत में इसका कौनसा वेरिएंट आएगा इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नबीं जा सकता। यह निसान का फ्लैगशिप मॉडल होगा और टोयोटा की LC300 जैसी कारों को टक्कर देगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


